महिला एशिया कप 2026 के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, 2 खिलाड़ियों की हुई वापसी

महिला एशिया कप 2026 के लिए श्रीलंका ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. दल में 2 खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जबकि 3 खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो गया है. इसके अलावा एक नई खिलाड़ी को भी टीम में जगह मिली है.

Image Credit: X

Image Credit: X

Women’s Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से होने वाली है. फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा, सभी मुकाबले दुबई में खेले जाने वाले हैं, जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी. एशियन क्रिकेट काउंसिल ने इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान पहले ही कर दिया है. एशिया कप के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. 2 खिलाड़ियों की वापसी हुई है. इसके अलावा एक नई खिलाड़ी को भी टीम में जगह मिली है.

विज्ञापन

2 खिलाड़ियों की हुई वापसी

श्रीलंका की टीम में मिडियम पेसर मिताली अयोध्या की वापसी हुई है. इसके अलावा तेज गेंदबाज सीमर चेतना की भी वापसी हुई है. वहीं, लेग स्पिनर डेवमी विहंगा को पहली बार जगह मिली है. इसके अलावा मल्की मदारा, ऑलराउंडर रश्मिका सेववंडी और लेफ्ट-आर्म फिरकी गेंदबाज निमाशा मीपेज को नहीं चुना गया है. चयनकर्ताओं ने इन खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है. मिताली अयोध्या पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं थीं. लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वह टीम में शामिल थीं. टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज चमारी अटापट्टू ही संभालेंगी. उनके अलावा हर्षिता समरविक्रमा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है.

विज्ञापन

श्रीलंका को ग्रुप B में दी गई जगह

महिला एशिया कप 2026 में श्रीलंका को ग्रुप B में जगह मिली है. श्रीलंका के अलावा, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया ग्रुप B में है. वहीं, ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान के अलावा थाईलैंड, हांगकांग को शामिल किया गया है. श्रीलंका 29 अगस्त को अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जहां उसका सामना यूएई से होगा. वहीं, भारतीय टीम पहला मुकाबला 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का सामना 5 सितंबर को होगा.

महिला टी20 एशिया कप के लिए श्रीलंका का स्क्वाड

चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा (उपकप्तान), कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, हासिनी परेरा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), देवमी विहंगा, सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, चेतना विमुक्ति, काव्या कविंदी, मिताली अयोध्या.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ