Sri Lanka vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 22 नवंबर से खेला जाएगा। टीम इंडिया नवंबर के मध्य में ही ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगी। सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 से 7 जनवरी के बीच खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया एशियाई सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच और 1 वनडे मैच की सीरीज खेलेगी, जिसके शेड्यूल का ऐलान हो गया है।
शेड्यूल का हुआ ऐलान
ऑस्ट्रेलिया, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद जनवरी के अंत में श्रीलंकाई सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलेगी। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए एक वनडे मैच का भी आयोजन किया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैच की सीरीज काफी अहम है। 2 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 6 से 10 फरवरी के बीच खेला जाना है। इसके बाद एकलौता वनडे 13 फरवरी को खेला जाएगा।
बता दें कि साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार श्रीलंका का दौरा किया था, जहां पर 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली गई थी। सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।
नाथन लायन के साथ कौन होना दूसरा स्पिनर?
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नाथन लायन के साथ कौन सा दूसरा स्पिनर ऑस्ट्रेलेयाई दल में शामिल होगा। इस बात का जवाब पूर्व आस्ट्रेलियाई स्पिनर स्टीव ओ’कीफ ने दिया है। उन्होंने कहा कि बिग बैश में जो भी स्पिनर अच्छा प्रदर्शन करेगा वह दौरे के लिए प्रबल दावेदार होगा।
इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 1 वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। ये सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए होगी। इस बार आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को दी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऑक्शन में अंजान खिलाड़ियों की हो जाएगी चांदी, BCCI देने जा रहा बड़ी सौगात
ये भी पढ़ें: BAN vs SA: रबाडा ने एक साथ तोड़ा 2 पाकिस्तानी दिग्गज का रिकॉर्ड, इस मामले में निकल गए आगे
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
28 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
50 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
4 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines