SL vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद इस देश के खिलाफ होगी सीरीज, शेड्यूल का हुआ ऐलान

Sri Lanka vs Australia: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद ऑस्ट्रेलिया टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है।

SL vs AUS
विज्ञापन

Sri Lanka vs Australia:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 22 नवंबर से खेला जाएगा। टीम इंडिया नवंबर के मध्य में ही ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगी। सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 से 7 जनवरी के बीच खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया एशियाई सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच और 1 वनडे मैच की सीरीज खेलेगी, जिसके शेड्यूल का ऐलान हो गया है।

शेड्यूल का हुआ ऐलान

ऑस्ट्रेलिया, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद जनवरी के अंत में श्रीलंकाई सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलेगी। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए एक वनडे मैच का भी आयोजन किया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैच की सीरीज काफी अहम है। 2 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 6 से 10 फरवरी के बीच खेला जाना है। इसके बाद एकलौता वनडे 13 फरवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार श्रीलंका का दौरा किया था, जहां पर 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली गई थी। सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।

नाथन लायन के साथ कौन होना दूसरा स्पिनर?

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नाथन लायन के साथ कौन सा दूसरा स्पिनर ऑस्ट्रेलेयाई दल में शामिल होगा। इस बात का जवाब पूर्व आस्ट्रेलियाई स्पिनर स्टीव ओ’कीफ ने दिया है। उन्होंने कहा कि बिग बैश में जो भी स्पिनर अच्छा प्रदर्शन करेगा वह दौरे के लिए प्रबल दावेदार होगा।

इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 1 वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। ये सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए होगी। इस बार आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ