हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SRH vs RR Head To Head: राजस्थान और हैदराबाद के बीच कांटे की टक्कर, आसान नहीं होगी फाइनल की राह

SRH vs RR Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा।

विज्ञापन
दूसरे क्वालिफायर मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में जगह बनाएगी।

SRH vs RR Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। 2 मुकाबलों के बाद 17वें सीजन के विजेता का पता चल जाएगा। क्वालिफायर-1 जीतकर कोलकाता नाइटराइडर्स पहले ही निर्णायक मैच में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। अब राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले क्वालिफायर-2 की विनर फाइनल में जगह बनाएगी। दूसरा क्वालिफायर मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड के आंकड़े क्या हैं, आइए जानते हैं।

दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो SRH को मामूली बढ़त प्राप्त है। लीग में अब तक दोनों टीमें 19 बार भिड़ चुकी हैं। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 मैच जीते हैं। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने 9 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। दोनों टीमों के पिछले 6 मैच के आंकड़े देखें तो SRH और RR ने 3-3 मैच जीते हैं। IPL 2024 के 50वें मुकाबले में SRH और RR का आमना-सामना हुआ था। हैदराबाद ने इस मैच को 1 रन से जीता था। ऐसे में राजस्थान के पास पिछला हिसाब चुकता करने के साथ ही फाइनल में एंट्री लेने का अच्छा मौका है।

SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते 5 मैच

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 मुकाबले और लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 मैच जीते हैं। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 3 और चेज करते हुए 6 मैच जीते हैं। राजस्थान के विरुद्ध SRH का हाइएस्ट टोटल 217 रन और लोएस्ट टोटल 127 रन है। साथ ही हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का सर्वाधिक स्कोर 220 रन और सबसे कम स्कोर 102 रन है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2024 में रच सकता है इतिहास, बिना फाइनल खेले भी ट्रॉफी जीत सकती है KKR, जानें ये अनोखा समीकरण

ये भी पढ़ें: RCB की करारी हार के बाद फूटा ग्लेन मैक्सवेल का गुस्सा, गेट में जोर से मारा मुक्का, Watch Video

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola