हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SRH vs PBKS Dream Team: ये 11 प्लेयर्स रातोंरात पलटेंगे आपकी किस्मत! आंख मूंदकर इस खिलाड़ी को बना दीजिए कप्तान

SRH vs PBKS: आईपीएल 2025 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होगी। हैदराबाद लगातार चार मैचों में हार का मुंह देख चुकी है।

विज्ञापन
IPL 2025

SRH vs PBKS Dream Team: आईपीएल 2025 में जबरदस्त फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स अगले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। पिछले मैच में पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रनों से हराया था। बल्लेबाजी में प्रियांश आर्या ने पिछले मुकाबले में जमकर कोहराम मचाया था और शतकीय पारी खेली थी। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी खूब चला है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।

दूसरी ओर, हैदराबाद के लिए इस सीजन कुछ भी सही नहीं घट रहा है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रही है। ईशान किशन ने पहले मैच में शतकीय पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद उनका बल्ला खामोश ही रहा है। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, तो खुद पैट कमिंस फ्लॉप रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कौन से वो ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जो इस मुकाबले में आपकी किस्मत को रातोंरात पलटने का दमखम रखते हैं।

तीन विकेटकीपर चुनना होगा सही

विकेटकीपर के तौर पर हेनरिक क्लासन, ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह सबसे अच्छे विकल्प होंगे। क्लासन उन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं, जिनका बल्ला हैदराबाद की ओर से चला है। ईशान किशन का बल्ला भले ही पहले मैच के बाद नहीं चला है, पर वह अकेले दम पर किसी भी मुकाबले की तस्वीर को पलट सकते हैं।

विज्ञापन

ये तीन बल्लेबाज रहेंगे असरदार

ट्रेविस हेड, श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस इन तीन बल्लेबाजों को आप अपनी टीम में मिस नहीं कर सकते हैं। अय्यर के लिए यह सीजन अब तक कमाल का गुजरा है। ट्रेविस हेड का बल्ला अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है, लेकिन हेड के बल्ले से अगर रन निकले तो वह आपको भर-भरकर प्वाइंट्स दे सकते हैं। स्टोइनिस बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं।

दमदार तीन ऑलराउंडर

ऑलराउंडर के तौर पर अभिषेक शर्मा, प्रियांश आर्या और मार्को यानसन को आप अपनी ड्रीम टीम में शामिल कर सकते हैं। प्रियांश ने पिछले मैच में शतकीय पारी खेली थी और अपनी विस्फोटक बैटिंग से हर किसी को अपना मुरीद बना दिया था। अभिषेक सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरते हैं, तो वह पावरप्ले में तूफानी बैटिंग करके आपको अच्छे खासे प्वाइंट्स दे सकते हैं।

विज्ञापन

दो गेंदबाज होंगे काफी

गेंदबाजी में पैट कमिंस और अर्शदीप सिंह बेस्ट चॉइस होंगे। कमिंस गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स की ओर से सबसे सफल गेंदबाजों में से एक रहे हैं।

SRH vs PBKS Dream Team

विकेटकीपर – हेनरिक क्लासन, ईशान किशन (उपकप्तान), प्रभसिमरन सिंह
बल्लेबाज- ट्रेविस हेड, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस
ऑलराउंडर – अभिषेक शर्मा, प्रियांश आर्या, मार्को यानसन
गेंदबाज – पैट कमिंस, अर्शदीप सिंह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola