हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SRH vs MI Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे हाहाकार या गेंदबाज लूटेंगे महफिल, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

SRH vs MI Pitch Report: आईपीएल 2025 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होगी।

विज्ञापन
SRH vs MI

SRH vs MI Pitch Report: सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2025 में हालत बेहद खस्ता है। 7 मैचों में से टीम पांच मुकाबले में हार का मुंह देख चुकी है। हैदराबाद को लास्ट गेम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इसी हार का हिसाब चुकता करने के लिए अब एसआरएच अपने होम ग्राउंड पर एमाई की मेजबानी करेगी। हैदराबाद का बैटिंग ऑर्डर उम्मीद के मुताबिक नहीं चल सका है। वहीं, टीम के बॉलर्स का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। दूसरी ओर, जीत की हैट्रिक लगा चुकी मुंबई अपनी लय को हैदराबाद के खिलाफ भी कायम रखना चाहेगी।

कैसी खेलती है हैदराबाद की पिच?

हैदराबाद और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद के इस मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। एसआरएच के होम ग्राउंड पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता था और रनों का अंबार लगता है। इस मैदान पर आखिरी मुकाबला हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 245 रन लगा डाले थे। चौंकाने वाली बात यह है कि हैदराबाद ने 246 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 2 विकेट खोकर 18.3 ओवर में हासिल कर लिया है। यानी एक मैच में कुल मिलाकर 502 रन बने थे। ऐसे में इस मुकाबले में भी आप खूब रन बनते हुए देख सकते हैं।

क्या कहते हैं आंकड़े?

राजीव गांधी स्टेडियम ने अब तक कुल 81 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 35 मैचों में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 46 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। इस ग्राउंड पर पहली पारी में औसतन स्कोर 163 रन रहा है। हैदराबाद ने इसी साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 286 रन लगाए थे, जो इस ग्राउंड पर बना सबसे बड़ा स्कोर भी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola