SRH vs MI: मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें प्लेइंग 11
SRH vs MI: आईपीएल 2025 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस की टीम आमने सामने है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

SRH vs MI: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच 23 अप्रैल को मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस का सफर अब तक आईपीएल 2025 में औसतन रहा है। टीम ने अब तक खेले गए 8 मैच में 4 जीत हासिल की है, जबकि 4 मुकाबले में टीम को घुटने टेकने पड़े हैं। वहीं हैदराबाद की हालत पतली है। टीम ने खेले गए 7 मैच में केवल 2 जीत हासिल की है। मैच से पहले हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस और मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस के लिए आए। सिक्का पैट कमिंस ने उछाला। लेकिन टॉस हार्दिक ने जीता।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मेजबान हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी। मुंबई की टीम ने एक बदलाव किया है। अश्विनि कुमार की जगह विग्नेश पुथुर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है, जबकि हैदराबाद से मोहम्मद शमी को बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह जयदेव उनादकट को मौका मिला है।
टॉस जीतने के बाद पांड्या ने कहा कि मैं सबसे पहले आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहूँगा। हम एक टीम और एक फ्रेंचाइजी के रूप में ऐसे किसी भी हमले की निंदा करते हैं। हम आज रात पहले गेंदबाजी करेंगे। यह एक अच्छा ट्रैक लग रहा है, हमारे लिए बस एक बदलाव है – अश्विनी की जगह विग्नेश को शामिल किया गया है। हमें बस अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने और खेल को यथासंभव सरल बनाने की आवश्यकता है, उचित योजना बनानी चाहिए।
पहलगाम आतंकी हमले के बारे में बात करते हुए कमिंस ने कहा कि यह हमारे लिए भी बहुत दुखद रहा है, हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: