Pat Cummins Reveals Plan: आईपीएल 2024 का 8वां मुकाबला दशकों तक याद रखा जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मुकाबले में दर्जनों रिकॉर्ड बने हैं। फैंस को शायद ही कभी इस तरह का पैसा वसूल मैच देखने को मिला होगा। हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, पहले ही ओवर से जिस अंदाज में शुरुआत की, इसका अंदाजा हो गया था कि इस मैच में रनों की सुनामी आने वाली है। हैदराबाद ने 20 ओवर में 277 रन बना दिए, जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इसको लेकर खुलासा किया है कि इस मैच को लेकर उसकी प्लानिंग क्या थी।
ये भी पढ़ें:- RR vs DC Dream 11 Prediction: राजस्थान-दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर खेले दांव, हो सकते हैं मालामाल
कमिंस ने अपने प्लान के बारे में क्या कहा
इस मैच को देखने के बाद करोड़ों फैंस के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि हैदराबाद आखिर क्या सोचकर खेलने उतरी थी। क्या सनराइजर्स हैदराबाद की यह प्लानिंग थी कि सबसे बड़ा स्कोर बनाना है। हैदराबाद के कप्तान ने इस सवाल का जवाब दे दिया है। पैट कमिंस ने मैच जीतने के बाद इस सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी थी। पिच पर घुमाव नहीं था, अधिक बाउंस नहीं था। इसी वजह से हमने प्लानिंग की थी कि शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलेंगे। जब तक स्कोर बोर्ड पर बड़ा स्कोर नहीं लगता, यह मुकाबला जीतना मुश्किल था। कमिंस ने आगे कहा कि हमने ये प्लान नहीं किया था कि इतना बड़ा स्कोर बना देना है, हमने तो सोचा था कि शुरुआत से ही कुछ बाउंड्री मिल जाए। लेकिन पिच अच्छी खेल रही थी, इस कारण से बल्लेबाजों को काफी मदद मिली और विशाल स्कोर बन गया।
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: मैच में बने 500 से ज्यादा रन, हार्दिक को मिली दूसरी हार; सनराइजर्स हैदराबाद की ऐतिहासिक जीत
इन 4 बल्लेबाजों का रहा अहम योगदान
कमिंस के बयान से साफ है कि हैदराबाद की टीम पहले से ही तूफानी बल्लेबाजी करने की सोच से उतरी थी। हैदराबाद की ओर से पहले तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत की। उन्होंने महज 24 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान हेड ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था। हैदराबाद की ओर से किसी भी बल्लेबाज द्वारा यह सबसे तेज अर्धशतक था। ऐसा लगा कि अब यह रिकॉर्ड लंबे समय तक बरकरार रहेगा, लेकिन अगले ही क्षण में बल्लेबाजी के लिए आए अभिषेक शर्मा ने महज 16 गेंदों में अर्धशतक बना दिया। इसके साथ ही उन्होंने हेड को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा भी हैदराबाद के पूर्व कप्तान ऐडेन मारक्रम ने 28 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली, जबकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली। इस तरह हैदराबाद का स्कोर सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन पहुंच गया।
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: हैदराबाद ने तोड़ा आईपीएल का रिकॉर्ड, हार्दिक पांड्या फिर हो गए ट्रोल; कप्तानी पर उठा सवाल
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
9 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines