हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SRH vs MI: अभिषेक शर्मा का 16 गेंदों पर पचासा, फिर भी नाराज हुए युवी; कहा- लातों के भूत...

IPL 2024 SRH vs MI, Abhishek Sharma 16 Balls Fifty Yuvraj Singh Angry: अभिषेक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंदों पर ऐतिहासिक पचासा जड़ा। इसके बाद भी उनके गुरु और मेंटोर युवराज सिंह खुश नहीं हुए। युवराज ने गुस्से में एक्स पर हैदराबाद के बल्लेबाज के लिए पोस्ट लिखा।

विज्ञापन
Abhishek Sharma 23 Balls 63 Runs Knock Yuvraj Singh Angry

Abhishek Sharma 16 Balls Fifty Yuvraj Singh Angry: आईपीएल 2024 में बुधवार 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में पहली बार आईपीएल इतिहास में दोनों पारी मिलाकर 500 से अधिक रन बने। इस मैच में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन के अलावा टिम डेविड, तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों का भी जलवा देखने को मिला। मगर अंत में बाजी हैदराबाद ने 31 रनों से मार ली। हैदराबाद की पारी में अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों पर 63 रन बनाए और 16 गेंदों पर पचासा ठोका। मगर इसके बाद भी युवराज सिंह नाखुश दिखे।

हाल ही में अभिषेक शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपने और युवराज सिंह के रिश्ते के बारे में जानकारी दी थी। अभिषेक ने बताया था कि उनकी बल्लेबाजी में युवी पाजी ने बहुत कुछ सुधार करवाए हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि युवराज से अच्छा सिखाने वाला गाइड उन्हें नहीं मिल सकता। अब युवराज सिंह ने भी उसी रिश्ते को दिखाया और अभिषेक की इस अच्छी पारी के बाद उनकी तारीफ नहीं की बल्कि गुस्सा दिखाया। युवराज सिंह ने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट किया और खूब खरी-खोटी अभिषेक शर्मा को सुनाई।

युवी को क्यों आया गुस्सा?

दरअसल युवराज सिंह को अभिषेक शर्मा का वो शॉट नहीं पसंद आया जिस पर वह आउट हो गए। 16 गेंदों पर पचास रन बनाने के बाद अभिषेक 22 गेंद पर 3 चौके व सात छक्के लगाकर 63 रन बना चुके थे। पीयूष चावला पर वह जमकर चार्ज कर रहे थे। लेकिन फिर भी अत्यधिक रन बनाने की चाह में वह कैच आउट हो गए। उस पर युवराज ने लिखा,’वाह सर अभिषेक वाह…बहुत बढ़िया पारी लेकिन क्या शानदार शॉट खेलकर आप आउट हुए! लातों के भूत बातों से नहीं मानते। स्पेशल (चप्पल का इमोजी) तुम्हारा इंतजार कर रही है अभिषेक शर्मा।’

विज्ञापन

SRH के लिए सबसे तेज पचासा

अभिषेक द्वारा 16 गेंदों पर लगाया गया पचासा सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज पचासा था। इसको लेकर मैच के बाद वह बोले कि ईमानदारी से बताऊं तो मुझे इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं था कि यह सबसे तेज पचासा जैसा कुछ है। मैं बस अपने को एक्सप्रेस कर रहा था और जब मैं आउट होकर गया तब मुझे पता चला कि हां यह सबसे तेज था। मुझे मजा आया। इस मैच में मुंबई ने भी शानदार लड़ाई लड़ी और 278 रन का लक्ष्य चेज करते हुए 246 रन बना लिए थे। लेकिन अंत में मुंबई 31 रन से मैच हार गई।

यह भी पढ़ें- IPL के बीच पांच खिलाड़ियों को बड़ा झटका, बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से कर दिया बाहर

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IPL 2024: बीच सीजन बदल जाएगा MI का कप्तान? क्या हार्दिक की जगह फिर रोहित संभालेंगे कमान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola