SRH vs MI: आईपीएल 2025 का 41वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर जीत की राह पर लौट आई है। उन्होंने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की हालत थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। टीम ने अब तक 7 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत हासिल की है, जिससे उनका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल लग रहा है। अभी पॉइंट्स टेबल में मुंबई के 8 अंक हैं और वो छठे नंबर पर है। हैदराबाद के सिर्फ 4 अंक हैं और वो नौवें स्थान पर है।
SRH vs MI: दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 24 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 14 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि 10 मैच हैदराबाद ने अपने नाम किए हैं। यानी मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर रहा है। अगर पिछले पांच मुकाबलों की बात करें, तो मुंबई ने उनमें से चार मैच जीते हैं और हैदराबाद को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। इससे साफ है कि मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है।
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पिछला मुकाबला इसी सीजन 17 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। उस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की टीम ने 18.1 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया और 4 विकेट से मैच जीत लिया था। उस मैच में विल जैक्स ने शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने बल्लेबाजी में 26 गेंदों पर 36 रन बनाए और गेंदबाजी में 2 विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता था। अब हैदराबाद की कोशिश होगी कि वे पिछली हार का बदला इस मैच में लें।
SRH vs MI: मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा
मुंबई इंडियंस: रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines