Hardik Pandya 3 Mistakes: आईपीएल 2024 का आठवां मुकाबला आईपीएल इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में से एक रहा है। इस मैच में दोनों टीमों ने रनों की सुनामी ला दी है। मुंबई को इस मुकाबले में 31 रनों से हार मिली। इस आईपीएल सीजन एमआई के लिए यह लगातार दूसरी हार है। मुंबई को पहले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। अब हैदराबाद के खिलाफ भी मिली हार से मुंबई इंडियंस के फैंस हार्दिक पांड्या से खुश नहीं हैं। चलिए जानते हैं इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने कौन सी 3 गलतियां की, जिसके कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: मुंबई की हार के बाद हार्दिक को समझाते दिखे रोहित शर्मा! सबके सामने लगा दी क्लास
हार्दिक पांड्या ने क्या गलती की
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के आगाज से पहले टीम की कमान रोहित शर्मा से लेकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी थी। अभी तक मुंबई का यह फैसला गलत साबित होता दिख रहा है। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई को लगातार 2 मुकाबले में हार मिली है। हार्दिक पांड्या ने हैदराबाद के खिलाफ भी कई गलतियां की है, जिसके कारण मुंबई को हार नसीब हुई है। आमतौर पर देखा जाता है कि मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह पहला ओवर डालते हैं। सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि कोई भी टीम अपने सबसे बेस्ट गेंदबाज से पहला ओवर कराते हैं, लेकिन हार्दिक ने हैदराबाद के खिलाफ पारी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह से नहीं, बल्कि क्वेना मफाका से कराई। इसके बाद दूसरे ओवर में भी पांड्या खुद गेंदबाजी के लिए आ गए। जब दोनों की जमकर पिटाई हो गई, तब पांड्या ने चौथे ओवर में बुमराह को गेंद थमाई।
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: पैट कमिंस ने किया खुलासा, बताया क्या सोचकर खेलने उतरी थी हैदराबाद
बल्लेबाजी के दौरान भी हुई भूल
हार्दिक पांड्या की दूसरी गलती रही कि उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की। जिस मैच में लक्ष्य 278 रनों का हो, जरूरी रन रेट 15 के पार हो, उस मैच में हार्दिक पांड्या ने 120 के स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाए हैं। पांड्या ने इस मैच में 20 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली है। पांड्या के अलावा मुंबई के सभी बल्लेबाजों ने या तो 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से या 200 के करीब स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। लेकिन कप्तान होने के बावजूद पांड्या ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने महज 120 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- RR vs DC Dream 11 Prediction: राजस्थान-दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर खेले दांव, हो सकते हैं मालामाल
यहां भी गलती कर गए हार्दिक
हार्दिक पांड्या से तीसरी गलती पिच पढ़ने में हुई है। कमिंस ने मैच जीतने के बाद कहा कि मैंने पिच पढ़ लिया था। यह बल्लेबाजी पिच है, अगर हम यहां बड़ा स्कोर नहीं करते, तो जीत नहीं पाते। इसी कारण से हमने शुरू से ही अटैक करने का प्रयास किया। इस मैच में टॉस हार्दिक पांड्या ने ही जीता था, लेकिन उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पांड्या का यह फैसला पूरी तरह से गलत साबित हो गया और हैदराबाद ने स्कोर बोर्ड पर 277 रन टांग दिए। अगर पांड्या ने पिच को अच्छी तरह पढ़ा होता, तो शायद मैच का अंजाम कुछ और हो सकता था।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines