Hardik Pandya Told Reason For Defeat: मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने एमआई को 31 रनों से मात देकर बड़ा झटका दिया। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की यह लगातार दूसरी हार है। इस हार के बाद हार्दिक पांड्या ने अजीबोगरीब बयान दिया है। हार्दिक मैच के बाद अपनी गलतियों से मुंह मोड़ते नजर आए। हार्दिक ने अपनी गलतियों से मुंह मोड़ते हुए इस हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ दिया। जानें हार्दिक ने मैच के बाद क्या कहा।
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: हार्दिक पांड्या की ये 3 गलतियां पड़ी भारी! पूरी टीम की कटा दी नाक
अपने ही बयान में फंसे पांड्या
हार्दिक पांड्या ने इस मैच के बाद बताया कि उन्हें हार क्यों मिली है। बता दें कि इस मैच में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर मुंबई इंडियंस के सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई। हार्दिक ने क्वेना मफाका से पारी की पहली ओवर कराई थी, हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मफाका को 4 ओवर में 66 रन कूट दिए हैं। वह एक भी विकेट नहीं ले सके। इसके अलावा पीयूष चावला ने भी 2 ओवर में 34 रन दिए। शम्स मुलानी ने 2 ओवर में 33 रन लुटाए हैं। जेराल्ड कोएत्जी ने भी 4 ओवर में 57 रन खर्चे हैं। यहां तक की खुद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 46 रन लुटाए हैं। दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिए हैं। ऐसे में हार्दिक ने इस हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ दिया है। लेकिन पांड्या अपने ही बयान में फंस गए हैं।
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: मुंबई की हार के बाद हार्दिक को समझाते दिखे रोहित शर्मा! सबके सामने लगा दी क्लास
हार्दिक पांड्या ने क्या कहा
हार्दिक ने मैच के बाद कहा कि हमारे पास युवा गेंदबाज हैं, मुंबई में अनुभवी गेंदबाज नहीं हैं। इस कारण से हैदराबाद ने इतने रन बना दिए हैं। पांड्या के इस बयान से साफ है कि वह जबरदस्ती हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ रहे हैं। हार्दिक ने अपने गेंदबाजों को युवा बताया है, जिसके पास अनुभव की कमी है। लेकिन आपको बता दें कि एमआई में सिर्फ 2 ही ऐसे गेंदबाज हैं, जो युवा हैं, बाकी के सभी गेंदबाज अनुभवी हैं। मुंबई के दो गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी 23 साल के हैं, जबकि क्वेना मफाका सिर्फ 17 के हैं।
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: पैट कमिंस ने किया खुलासा, बताया क्या सोचकर खेलने उतरी थी हैदराबाद
लेकिन इन दोनों के अलावा पीयूष चावला, शम्स मुलानी, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह सभी अनुभवी गेंदबाज हैं। बावजूद इसके उन्होंने कहा कि हमारी टीम में अनुभवी गेंदबाजों की कमी है। पांड्या अपने इस बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। इस मैच के दौरान पांड्या ने कप्तानी में कई गलतियां की है, लेकिन वह इसके लिए खुद को जिम्मेदार नहीं मानकर गेंदबाजों पर इसका ठीकरा फोड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: मैच में बने 500 से ज्यादा रन, हार्दिक को मिली दूसरी हार; सनराइजर्स हैदराबाद की ऐतिहासिक जीत
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines