SRH vs LSG Pitch Report: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हैदराबाद के बैटर्स ने कोहराम मचा डाला था। ईशान किशन ने शानदार शतक ठोका था, तो ट्रेविस हेड और हेनरिस क्लासन ने भी बल्ले से खूब गर्दा उड़ाया था। गेंदबाजी में हर्षल पटेल का जादू सिर चढ़कर बोला था और उन्होंने दो बड़े विकेट निकाले थे। दूसरी ओर, लखनऊ के हाथों से पहले मैच में जीत आखिरी समय पर फिसल गई थी। बैटर्स ने तो दमदार खेल दिखाया था, लेकिन टीम के बॉलर्स रनों पर लगाम लगाने में नाकाम रहे थे। ऐसे में जहां एक तरफ हैदराबाद अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, लखनऊ को इस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश होगी।
कैसी खेलती है हैदराबाद की पिच?
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ग्राउंड को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। चौके-छक्कों की इस मैदान पर जमकर बरसात होती है और रनों का अंबार लगता है। यानी हैदराबाद और लखनऊ के मैच में भी फैन्स का जमकर मनोरंजन होना तय समझिए। हालांकि, पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी थोड़ी बहुत मदद मिलती है और मैदान बड़ा होने की वजह से विकेट लेने के चांस बने रहते हैं।
क्या कहते हैं आंकड़े?
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम ने अब तक कुल 78 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 35 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, रनों का पीछा करने वाली टीम ने 43 मैचों में मैदान मारा है। आंकड़ों के हिसाब से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला इस ग्राउंड पर ज्यादा फायदे का सौदा रहा है। हैदराबाद में सबसे बड़ा स्कोर लगाने का रिकॉर्ड एसआरएच के नाम ही दर्ज है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 277 रन लगाए थे। वहीं, इस मैदान पर दिल्ली की टीम 80 रन पर ऑलआउट भी हो चुकी है, जो यहां का सबसे न्यूनतम स्कोर भी है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines