Live Updates
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: ऋषभ पंत ने जड़ा शानदार अर्धशतक
आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में लनखऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स को 5 विकेट से हराकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 157 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम ने 19.5 ओवर में 160 रन बनाकर मैच जीत लिया. टीम के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने 50 गेंदों पर 9 चौकों के साथ 68 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. उनके अलावा, एडेन मार्करम ने 27 गेंदों पर 45 रन बनाए. वहीं, हैदराबाद की ओर से हर्ष दुबे ने 2 विकेट चटकाए, जबकि ईशान मिलंगा और शिवांग कुमार को 1-1 विकेट मिला.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: ऋषभ पंत ने जड़ा शानदार अर्धशतक
SRH के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़ दिया है. पंंत ने 43 गेंदों में 6 चौकों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. 18 ओवर के लखनऊ का स्कोर 5 विकेट पर 143 रन है और टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 13 रनों की जरूरत है.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ की आधी टीम लौटी पवेलियन
18वें ओवर की चौथी गेंद पर लखनऊ को अब्दुल समद के रूप में 5वां झटका लगा. समद 12 गेंदों पर 16 रन बनाकर हर्ष दुबे की गेंद पर आउट हो गए.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ ने 15 ओवर्स में बनाए 114 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने SRH के खिलाफ 15 ओवर में 4 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं. अब टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 43 रनों की जरूरत है. फिलहाल कप्तान ऋषभ पंत 34 रन और अब्दुल समद 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ का चौथा विकेट गिरा
14वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ को निकोलस पूरन के रूप में चौथा झटका लगा. पूरन सिर्फ एक रन बनाकर रन आउट हो गए. उन्हें ईशान किशन ने रन आउट किया.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा तीसरा झटका
13वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ को तीसरा झटका लगा. आयुष बडोनी 9 गेंदों पर 12 रन बनाकर हर्ष दुबे की गेंद पर आउट हो गए. लखनऊ का स्कोर 12.1 ओवर में 3 विकेट पर 102 रन है.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ ने 10 ओवर्स में बनाए 81 रन
लखनऊ ने SRH के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं. अब टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 76 रनों की जरूरत है. फिलहाल ऋषभ पंत 19 रन और आयुष बडोनी 2 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा दूसरा झटका
9वें ओवर की दूसरी गेंद पर लखनऊ को एडेन मार्करम के रूप में दूसरा झटका लगा. मार्करम 27 गेंदों पर 45 रन बनाकर शिवांग कुमार की गेंद पर आउट हुए. लखनऊ ने 76 रन पर दो विकेट गंवा दिया है.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ ने 8 ओवर में बनाए 67 रन
लखनऊ ने SRH के खिलाफ 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं. अब टीम को जीत के लिए 72 गेंद पर 91 रन चाहिए. फिलहाल एडेन मार्करम 45 और ऋषभ पंत 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ ने पावरप्ले में बनाए 53 रन
लखनऊ ने SRH के खिलाफ पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट पर 53 रन बना लिए हैं. फिलहाल एडेन मार्करम 37 रन और कप्तान ऋषभ पंत 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा पहला झटका
5वें ओवर की चौथी गेंद पर लखनऊ को मिचेल मार्श के रूप में पहला झटका लगा. मार्श 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर ईशान मलिंगा की गेंद पर आउट हुए. 4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 38 रन है.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम पारी की शुरुआत करने आए हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तेज गेंदबाज हर्ष दुबे पहला ओवर फेंकने आए हैं.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद ने दिया 157 रनों का टारगेट
सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 157 रनों का टारगेट रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए. टीम की ओर से हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी ने शानदार अर्धशतकिय पारी खेली. क्लासेन ने 62 रन और रेड्डी ने 57 रन बनाए. इन दोनों के अलावा, कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. वहीं लखनऊ की गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट झटके.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: आवेश खान ने झटके लगातार 2 विकेट
19वें ओवर में आवेश खान ने सनराइजर्स हैदराबाद को बैक-टू-बैक झटके दिए. आवेश ने ओवर की पहली गेंद पर हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेजा और फिर अगली ही गेंद पर हर्ष दुबे भी आउट कर दिया. क्लासेन 41 गेंदों पर 62 रन की शानदार पारी खेली.19 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 7 विकेट पर 147 रन है.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद को लगा 5वां झटका
18वें ओवर की चौथी गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद को नितीश कुमार रेड्डी के रूप में 5वां झटका लगा. नितीश को मणिमारन सिद्धार्थ ने पवेलियन भेजा. उन्होंने 33 गेंद पर 56 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद ने 143 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: नीतिश कुमार रेड्डी ने लगाई फिफ्टी
क्लासेन के बाद नीतिश कुमार रेड्डी ने भी LSG के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. नितिश ने 30 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा अर्धशतक
हेनरिक क्लासेन ने LSG के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. क्लासेन 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और दो छक्के लगाए.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: क्लासेन और नितीश ने संभाला मोर्चा
हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाल लिया है. दोनों के बीच 47 गेंदों में 88 रनों की बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है. क्लासेन 29 गेंदों पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि नितीश कुमार रेड्डी 27 गेंदों में 48 रन पर टिके हुए हैं. 15 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 114 रन हो गया है.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद ने 10 ओवर में बनाए 35 रन
SRH ने लखनऊ के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में 4 विकेट पर सिर्फ 35 रन बना हैं. फिलहाल हेनरिक क्लासेन 8 रन और नीतिश कुमार रेड्डी 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद को लगा चौथा झटका
8वें ओवर की पहली गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद को लियाम लिविंगस्टोन के रूप में चौथा झटका लगा. लिविंगस्टोन 20 गेंदों पर 14 रन बनाकर दिग्वेश राठी की गेंद पर आउट हुए. SRH ने सिर्फ 26 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिया है.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद ने पावरप्ले में बनाए 22 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले के शुरुआती 6 ओवर्स में सिर्फ 22 रन बना सकी और 3 विकेट गंवा दिए. फिलहाल लियाम लिविंगस्टोन 12 रन और हेनरिक क्लासेन एक रन बनाकर खेल रहे हैं.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: ईशान किशन लौटे पवेलियन
चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तान ईशान किशन के रूप में तीसरा झटका लगा. ईशान सिर्फ एक रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद पर आउट हो गए. 4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट पर 11 रन है.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद को लगा दूसरा झटका, ट्रेविस हेड आउट
मोहम्मद शमी ने SRH को एक और बड़ा झटका दे दिया है. तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ट्रेविस हेड शमी का शिकार बने. हेड ने 8 गेंदों पर 7 रन बनाए. हैदराबाद ने सिर्फ 8 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिया है.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा पहला झटका
पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. मोहम्मद शमी ने अभिषेक को पवेलियन भेज दिया है. अभिषेक ने दो गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू गई है. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरे हैं. वहीं, लखनऊ की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहला ओवर फेंकने आए हैं.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
SRH के खिलाफ मुकाबले के लिए LSG की प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है और एनरिख नॉर्खिया की जगह मणिमारन सिद्धार्थ को मौका दिया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 में लियाम लिविंगस्टोन और हर्षल पटेल को मौका मिला है.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11
मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब SRH की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: मैच पर बारिश का खतरा?
SRH vs LSG मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. तेलंगाना में 7 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी है और बारिश की संभावना जताई जा रही है. लेकिन फैंस के लिए राहत की बात है कि फिलहाल हैदराबाद में मौसम साफ है और मैच तय समय पर ही शुरू होगा.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, मोहसिन खान. इम्पैक्ट प्लेयर - प्रिंस यादव.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार/हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स / डेविड पेन, ईशान मलिंगा. इम्पैक्ट प्लेयर - सलिल अरोड़ा.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: किसका पलड़ा भारी?
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो LSG का पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें लखनऊ ने 4 और हैदराबाद ने 2 मैच जीते हैं.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: पहली जीत की तलाश में LSG टीम
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को सीजन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. लखनऊ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है. अब टीम अपने दूसरे मैच में SRH को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद खेलेगी तीसरा मैच
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद अब तक दो मैच खेल चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच में 6 विकेट से हारने के बाद, SRH ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर वापसी की. फिलहाल टीम 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स का फुल स्क्वॉड
मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, मैथ्यू ब्रीट्जके, जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन, हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, इशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंडू मेंडिस, ब्रायडन कार्से, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे.
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: जीत का खाता खोलने उतरेगी LSG
आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत होगी. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. एक तरफ LSG की टीम सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो दूसरी तरफ SRH की टीम लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी.
IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Highlights: आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH की टीम ने 157 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम ने 19.5 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. यह लखनऊ की इस सीजन पहली जीत रही. टीम के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने 50 गेंदों पर 68 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके लगाए. उनके अलावा, एडेन मार्करम ने 27 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 45 रन बनाए. वहीं, हैदराबाद की ओर से हर्ष दुबे ने 2 विकेट चटकाए, जबकि ईशान मिलंगा और शिवांग कुमार को 1-1 विकेट मिला.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए. टीम के लिए हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी ने शानदार अर्धशतकिय पारी खेली. क्लासेन ने 62 रन बनाए, जबकि रेड्डी ने 57 रन बनाए. हालांकि, इन दोनों के अलावा बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए. वहीं, लखनऊ की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट लेकर चटकाए.
संबंधित खबरें
IND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
6 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
39 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines