Live Updates
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हैदराबाद की टीम ने 166 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे कोलकाता की टीम ने 18.2 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया. केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 47 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 36 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि फिन एनल ने 13 गेंदों पर 29 रनों का योगदान दिया. अंत में रिंकू सिंह ने 11 गेंदों पर 22 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. कोलकाता की यह इस सीजन तीसरी जीत है और इसी के साथ टीम प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीद को जिंदा रखा है.
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता को चाहिए 12 गेंदों पर 6 रन
कोलकाता ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 6 रनों की जरूरत है. फिलहाल रिंकू सिंह 14 रन और कैमरून ग्रीन 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता को लगा तीसरा झटका
17वें ओवर की चौथी गेंद पर कोलकाता को अंगकृष रघुवंशी के रूप में तीसरा झटका लगा. रघुवंशी 47 गेंदों पर 59 रन बनाकर शिवांग कुमार की गेंद पर आउट हो गए. 16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट पर 153 रन है.
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता को लगा दूसरा झटका
15वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता को कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में दूसरा झटका लगा. रहाणे 36 गेंदों पर 43 रन बनाकर शाकिब हुसैन का शिकार बने. 15 ओवर के बाद कोलकाता स्कोर 2 विकेट पर 133 रन है.
SRH vs KKR Live Score: अंगकृष रघुवंशी ने जड़ा अर्धशतक
SRH के खिलाफ अंगकृष रघुवंशी ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. रघुवंशी ने 39 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. 14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 129 रन है.
SRH vs KKR Live Score: 13 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 122/1
कोलकाता ने 13 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 42 गेंदों पर 44 रनों की जरूरत है. फिलहाल अजिंक्य रहाणे 48 रन और रघुवंशी 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता का स्कोर 100 के पार
कोलकाता ने 10वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 105 रन है और अब टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 61 रनों की जरूरत है. फिलहाल अजिंक्य रहाणे और रघुवंशी 34-34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता को लगा पहला झटका
चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता को फिन एलन के रूप में पहला झटका लगा. एलन 13 गेंदों पर 29 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर आउट हुए. 4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 49 रन है.
SRH vs KKR Live Score: 3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 22/0
कोलकाता ने अच्छी शुरुआत की है और 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 22 रन बना लिए हैं. फिलहाल अजिंक्य रहाणे 15 रन और फिन एलन 7 रन बनाकर खेल रहे हैं.
SRH vs KKR Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अजिंक्य रहाणे और फिन एलन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा पहला ओवर फेंकने आए हैं.
SRH vs KKR Live Score: 165 पर ऑलआउट हुई हैदराबाद की टीम
आईपीएल 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 19 ओवर में 165 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 29 गेंदों पर 42 रन बनाए. इन दोनों के अलावा, कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. टीम के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. वहीं, कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा और कैमरून ग्रीन को 1-1 सफलता मिली.
SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद का 9वां विकेट गिरा
18वें ओवर की पहली गेंद पर हैदराबाद का 9वां विकेट भी गिर गया. शिवांग कुमार सिर्फ 1 रन बनाकर वैभव अरोड़ा का शिकार बने.
SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद का 8वां विकेट गिरा
17वें ओवर की आखिरी गेंद पर हैदराबाद को कप्तान पैट कमिंस के रूप में 8वां झटका लगा. कमिंस 10 रन बनाकर अनुकूल रॉय की गेंद पर आउट हो गए. 17 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 8 विकेट पर 156 रन है.
SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद का 7वां विकेट गिरा
16वें ओवर की आखिरी गेंद पर हैदराबाद को ईशान किशन के रूप में 7वां झटका लगा. ईशान 29 गेंदों पर 42 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर आउट हुए. 16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 7 विकेट पर 148 रन है.
SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद को लगा छठा झटका
16वें ओवर की पहली गेंद पर हैदराबाद को सलिल अरोड़ा के रूप में छठा झटका लगा. सलिल सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें सुनील नरेन ने आउट किया. सलिल को आउट कर नरेन ने आईपीएल में 200वां विकेट हासिल किया.
SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन
14वें ओवर की चौथी गेंद पर हैदराबाद को अनिकेत वर्मा के रूप में 5वां झटका लगा. अनिकेत सिर्फ 6 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए. 14 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 5 विकेट पर 135 रन है.
SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद को लगा चौथा झटका
12वें ओवर की तीसरी गेंद पर हैदराबाद को स्मरण रविचंद्रन के रूप में चौथा झटका लगा. स्मरण सिर्फ 4 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए. 12 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट पर 125 रन है.
SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद को लगा तीसरा झटका
11वें ओवर की चौथी गेंद पर हैदराबाद को हेनरिक क्लासेन के रूप में तीसरा झटका लगा. क्लासेन 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर कैमरून ग्रीन की गेंद पर आउट हो गए.
SRH vs KKR Live Score: ट्रेविस हेड लौटे पवेलियन
9वें ओवर की आखिरी गेंद पर हैदराबाद को ट्रेविस हेड के रूप में दूसरा झटका लगा. हेड 28 गेंदों पर 61 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने. 9 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 105 रन है.
SRH vs KKR Live Score: ट्रेविस हेड ने जड़ा शानदार अर्धशतक
KKR के खिलाफ ट्रेविस हेड ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. हेड ने 22 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया और 53 रन बनाकर खेल रहे हैं. 7 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 84 रन है.
SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद ने पावरप्ले में बनाए 71 रन
हैदराबाद ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट पर 71 रन बना लिए हैं. फिलहाल ट्रेविस हेड 42 रन और ईशान किशन 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
SRH vs KKR Live Score: हैदराबाद को लगा पहला झटका
चौथे ओवर की चौथी गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. अभिषेक 10 गेंदों पर 15 रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर आउट हो गए. 4 ओवर के बाद हैदराबाद स्कोर एक विकेट पर 45 रन है.
SRH vs KKR Live Score: 2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 26/0
सनराइजर्स हैदराबाद ने अच्छी शुरुआत करते हुए 2 ओवर में बिना किसी नुकसान 26 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 9 रन और ट्रेविस हेड 17 रन बनाकर खेल रहे हैं.
SRH vs KKR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे हैं. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन पहला ओवर फेंकने आए हैं.
SRH vs KKR Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट.
सनराइजर्स हैदराबाद: प्रफुल्ल हिंगे, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी.
SRH vs KKR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा.
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती.
SRH vs KKR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हुए बड़े बदलाव
इस मुकाबले के लिए SRH और KKR दोनों ही टीमों की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. केकेआर ने दो बदलाव किए हैं. टिम सीफर्ट की जगह फिन एलन की वापसी हुई है, जबकि मनीष पांडे रमनदीप सिंह की जगह अपना पहला मैच खेलेंगे. वहीं, हैदराबाद की प्लेइंग में भी दो बदलाव हुए हैं. नीतीश कुमार रेड्डी बीमारी के कारण नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में उनकी स्मरण रविचंद्रन अपना डेब्यू कर रहे हैं, जबकि हर्ष दुबे की जगह हर्षल पटेल खेल रहे हैं.
SRH vs KKR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
SRH vs KKR Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
SRH vs KKR मैच के लिए अब से कुछ ही देर में दोपहर 3 बजे टॉ होगा. हैदराबाद में मौसम बिल्कुल साफ है. टॉस के आधे घंटे बाद यानी 3.30 बजे मैच शुरू होगा.
SRH vs KKR Live Score: तीसरे नंबर पर है सनराजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 में से 6 मैच जीते हैं और अगर वह अपने बाकी 5 में से कम से कम 3 मुकाबले जीत लेती है, तो उसके 18 अंक हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदारी मजबूत कर सकती है.
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला
KKR के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने का आखिरी मौका माना जा रहा है. टीम ने अब तक 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और उसके पास केवल 5 अंक हैं. ऐसे में अगर केकेआर को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है, तो उसे अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे, तभी टीम अधिकतम 17 अंकों तक पहुंच सकती है. आमतौर पर 17 से कम अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल माना जाता है.
SRH vs KKR Live Score: मथीशा पथिराना पर सस्पेंस बरकरार
श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना फिट हो चुके हैं, लेकिन उन्हें खेलने के लिए NOC मिली है या नहीं, इस पर अब भी स्थिति साफ नहीं है. ऐसे में आज के मुकाबले में उनकी वापसी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती.
इम्पैक्ट प्लेयर- वैभव अरोड़ा.
SRH vs KKR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितिश कुमार रेड्डी, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.
इम्पैक्ट प्लेयर- प्रफुल हिंगे.
SRH vs KKR Live Score: किसका पलड़ा है भारी?
SRH और KKR के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो कोलकाता का पलड़ा भारी है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले हुए हैं, जिसमें 20 मैच कोलकाता ने जीते हैं, जबकि हैदराबाद ने 11 में जीत हासिल की है. SRH के घरेलू मैदान पर भी कोलकाता का रिकॉर्ड बेहतर रहा है, जहां उन्होंने 4 बार जीत हासिल की है, जबकि तीन बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.
SRH vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, रचिन रविंद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.
SRH vs KKR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, क्रेंस फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार.
SRH vs KKR Live Score: आज हैदराबाद से भिड़ेगी कोलकाता की टीम
आईपीएल 2026 में आज (3 मई) सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 3 बजे टॉस होगा. इस सीजन यह दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत हैं. पिछले मुकाबले में हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रन से हराया था.
IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders Highlights: आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला रविवार, 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हैदराबाद की टीम ने 166 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम ने 18.2 ओवर में ही 3 विकेट पर 169 रन बनाकर मैच जीत लिया. केकेआर के लिए युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 47 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 36 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि फिन एनल ने 13 गेंदों पर 29 रनों का योगदान दिया. अंत में रिंकू सिंह ने 11 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के के साथ 22 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 19 ओवर में 165 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 29 गेंदों पर 42 रन बनाए. इन दोनों के अलावा, कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. टीम के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. वहीं, कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा और कैमरून ग्रीन को 1-1 सफलता मिली. कोलकाता की यह इस सीजन 9 मैचों में तीसरी जीत है और इसी के साथ टीम प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीद को जिंदा रखने में कामयाब रही है. टीम फिलहाल 7 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गई है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ तीसरे नंबर काबिज है.
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
10 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
25 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
32 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines