SRH vs GT Pitch Report: आईपीएल 2025 के 19वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ होगी। हैदराबाद के लिए इस सीजन का आगाज निराशाजनक हुआ है। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को पटखनी देने के बाद अगले तीन मैचों में एसआरएच को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। टीम का विस्फोटक बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा है। टॉप ऑर्डर में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के ना चलना हैदराबाद को काफी भारी पड़ा है।
वहीं, टीम के बॉलर्स का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। दूसरी ओर, गुजरात ने लगातार दो जीत का स्वाद चख लिया है। बल्लेबाजी में साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर का बल्ला जमकर चला है। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं, जबकि साई किशोर ने भी बढ़िया प्रदर्शन करके दिखाया है।
कैसी खेलती है हैदराबाद की पिच?
सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। पिच में अच्छा बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। बैटर्स को गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती है। हालांकि, पिच से स्पिन बॉलर्स को भी मदद मिलती है और ग्राउंड बड़ा होने की वजह से स्पिनर्स के पास विकेट निकालने का बढ़िया मौका रहता है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम ने अब तक कुल 80 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 35 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, जबकि 44 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी इस ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ है। हैदराबाद ने इसी मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 में 6 विकेट खोकर 286 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जो यहां का सबसे बड़ा स्कोर भी है। वहीं, 2013 में दिल्ली की टीम यहां 80 रनों पर ढेर हो गई थी।
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
4 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
55 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines