SRH vs CSK Highlights: हैदराबाद ने सीएसके को किया चारों खाने चित, 10 रनों से जीता मुकाबला

Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Live Score: आईपीएल 2026 में मैच नंबर 27 सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों की निगाहें जीत पर हैं. अब तक खेले गए मुकाबले में हैदराबाद और चेन्नई का प्रदर्शन औसतन रहा है.

SRH vs CSK IPL 2026

SRH vs CSK IPL 2026

Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings : आईपीएल 2026 में 18 अप्रैल को डबल हेडर में दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला गया. सीएसके जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरी थी., जबकी हैदराबाद की भी निगाहें तीसरी जीत पर टिकी थी.

विज्ञापन

सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने के लिए सीएसके 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी. हैदराबाद ने इसी के साथ 10 रनों से जीत हासिल कर ली.

विज्ञापन

इन बल्लेबाजों ने खेली धांसू पारी

अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 59 रन बनाए थे, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. वहीं, सीएसके की ओर से आयुष म्हात्रे ने 13 गेंदों में 30 रन बनाए थे, जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने 30 गेंदों में 34 रन बनाए थे. इसके अलावा सरफराज खान ने 19 गेंदों में 25 रन बनाए थे.

Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2026: Where to Watch Live Streaming

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया गया था, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध हुई थी.

विज्ञापन

Sunrisers Hyderabad vs CSK IPL 2026: Probable Playing 11

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोरा , अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड , सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.

विज्ञापन

SRH vs CSK IPL 2026: Head to Head

इस मैच के बाद हैदराबाद और चेन्नई के बीच अब तक 23 मैच खेले गए हैं. सीएसके ने 15 मैच जीते हैं, जबकि टीम को 8 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. आंकड़ों में सीएसके अभी भी काफी आगे है.

नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी अपडेट्स

विज्ञापन

LIVE UPDATES

SRH vs CSK LIVE: सीएसके ने मुकाबला गंवाया

सीएसके का आठवां विकेट गिर गया है. जेमी ओवर्टन 15 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए. वह खासा प्रभावित नहीं कर सके और आखिरी कुछ गेंदों में बड़ा शॉट नहीं खेल सके. सीएसके को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा. सीएसके 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 184/8 रन ही बना सकी. हैदराबाद ने 10 रनों से जीत हासिल कर ली.

SRH vs CSK LIVE: सीएसके का सातवां विकेट गिरा

शिवम दुबे 16 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए. साकिब हुसैन ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. 17 ओवर की समाप्ति के बाद सीएसके का स्कोर 155/7 है. सीएसके को जीत के लिए 18 गेंदों में 40 रनों की दरकार है. क्रीज पर अंशुल कंबोज उतरे हैं.

SRH vs CSK LIVE: सीएसके को लगा छठा झटका

सीएसके को छठा झटका लग चुका है. मैथ्यू शॉर्ट 30 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए. क्रीज पर जेमी ओवर्टन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 16ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 149/6 है.

SRH vs CSK LIVE: 14 ओवर का खेल हुआ खत्म

14 ओवर का खेल खत्म हो गया है. सीएसके का स्कोर 135/5 है. शिवम दुबे 7 गेंदों में 10 और मैथ्यू शॉर्ट 26 गेंदों में 32 रन बनाकर खेल रहे हैं. सीएसके को जीत के लिए 36 गेंदों में 60 रनों की जरूरत है.

SRH vs CSK LIVE: डेवाल्ड ब्रेविस हुए आउट

ब्रेविस 4 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गए हैं. क्रीज पर शिवम दुबे उतरे हैं. 12 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 115/5 है. अब दुबे और मैथ्यू शॉर्ट से उम्मीदें हैं. 8 ओवर में सीएसके को जीत के लिए 80 रनों की दरकार है.

SRH vs CSK LIVE: सरफराज खान हुए आउट

सरफराज खान 19 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें ईशान मलिंका ने आउट किया. क्रीज पर डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 10.4 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 112/4 है.

SRH vs CSK LIVE: 100 के पार हुआ सीएसके का स्कोर

सीएसके का स्कोर 100 के पार हो गया है. मैथ्यू शॉर्ट 14 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि सरफराज 16 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं. 10 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 111/3 है.

SRH vs CSK LIVE: 6 ओवर का खेल हुआ खत्म

6 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. सीएसके 76/3 रन बना चुकी है. क्रीज पर सरफराज खान और मैथ्यू शॉर्ट बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों से अब सीएसके को खासा उम्मीदें हैं.

SRH vs CSK LIVE: आउट हुए कप्तान साहब

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. उन्होंने 13 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली. ईशान मलिंगा ने उन्हें आउट किया. 5.3 ओवर के बाद स्कोर 70/3 है.

SRH vs CSK LIVE: संजू सैमसन के बाद आयुष म्हात्रे लौटे पवेलियन

संजू सैमसन के बाद आयुष म्हात्रे आउट हो गए हैं. उन्होंने 13 गेंदों में 30 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपना काम बखूबी कर दिया. नितीश रेड्डी ने उन्हें पवेलियन लौटाया. 4.5 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 66/2 है. क्रीज पर मैथ्यू शॉर्ट बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

SRH vs CSK Live Score: 2 ओवर बाद चेन्नई- 23/1

चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 ओवर में 1 विकेट खोर 23 रन बना लिए हैं. आयुष म्हात्रे 3 और ऋतुराज गायकवाड़ 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

SRH vs CSK Live Score: चेन्नई का पहला विकेट गिरा

संजू सैमसन महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.

SRH vs CSK Live Score: चेन्नई की पारी शुरू

संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से ओपनिंग करने क्रीज पर आए. संजू ने पहली ही गेंद पर सिक्स लगाकर सीएसके को शानदार शुरुआत दी.

SRH vs CSK Live Score: 20 ओवर में हैदराबाद का स्कोर- 194/9

सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं. अब चेन्नई सुपरकिंग्स को 195 रन का टारगेट मिला है.

19.8 ओवर में शिवांग कुमार के रूप में हैदराबाद को आठवां झटका लगा. शिवांग 8 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन 5 गेंदों में 1 रन बनाकर चलते बने. हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 194/9 रन बनाए हैं. सीएसके को जीत के लिए 195 रनों का लक्ष्य मिला है.

SRH vs CSK Live Score: क्लासेन के बाद सलील अरोरा भी हुए आउट

क्लासेन के बाद सलील अरोरा भी आउट हो गए हैं. वह 12 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 18.1 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 179/7 है. क्रीज पर शिवांग कुमार उतरे हैं. अब लियाम लिविंगस्टोन से हैदराबाद को खासा उम्मीदें हैं.

SRH vs CSK LIVE: हैदराबाद का छठा विकेट गिरा

हैदराबाद का छठा विकेट गिर गया है. हेनरिक क्लासेन 39 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए. अंशुल कंबोज ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर चलता किया. क्रीज पर लियाम लिविंगस्टोन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 17.4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 179/6 है.

SRH vs CSK LIVE: हेनरिक क्लासेन का अर्धशतक हुआ पूरा

हेनरिक क्लासेन 36 गेंदों में 58 रन बनाकर खेल रहे हैं. 16.5 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 173/5 है. हैदराबाद बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है, जबकि सीएसके के गेंदबाज हैदराबाद की बल्लेबाजी पर लगाम लगाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं.

SRH vs CSK: हैदराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन

हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. नितीश कुमार रेड्डी के रूप में एसआरएच को पांचवां झटका लगा. नितीश कुमार रेड्डी 8 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए. क्रीज पर सलील अरोरा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 14 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 148/5 है.

SRH vs CSK LIVE: हेनरिक क्लासेन ने जमाया पैर

4 विकेट गिरने के बाद हेनरिक क्लासेन ने अपना पैर जमा लिया है. वह 26 गेंदों में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ नितीश रेड्डी 7 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. हैदराबाद का स्कोर 13.3 ओवर में 146/4 है.

SRH vs CSK LIVE: हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा

10 ओवर का खेल खत्म हो गया है. 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर अनिकेत वर्मा आउट हो गए हैं. जेमी ओवर्टन ने उन्हें आउट किया. वह अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके. अनिकेत के बल्ले से 4 गेंदों में 2 रन निकले. 10.2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 113/4 है.

SRH vs CSK LIVE: अभिषेक शर्मा के तूफानी अर्धशतक का अंत

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी का अंत हो गया है. जेमी ओवर्टन ने उन्हें पवेलियन लौटाया. वह 22 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए. क्रीज पर अनिकेत वर्मा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. हैदराबाद का स्कोर 8.1 ओवर में 93/3 है.

SRH vs CSK LIVE: हैदराबाद को लगा दूसरा झटका

हैदराबाद को दूसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा है. ईशान पहली गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. क्रीज पर हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. वह इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं. मुकेश चौधरी ने ईशान को आउट किया. 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 75/2 है.

SRH vs CSK LIVE: पावर प्ले हुआ खत्म, हैदराबाद का पहला विकेट गिरा

हैदराबाद ने पावर प्ले अपने नाम कर लिया है. हालांकि 5.5 ओवर में हैदराबाद को पहला झटका भी लगा है. क्रीज पर ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

SRH vs CSK LIVE: अभिषेक शर्मा ने ठोका अर्धशतक

अभिषेक शर्मा 15 गेंदों में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए. 5.1 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 67/0 है. सीएसके को पहले विकेट की तलाश है. लेकिन अभिषेक ने अपनी बल्लेबाजी से समा बांध दिया है.

SRH vs CSK LIVE: 2 ओवर का खेल हुआ खत्म

2 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. हैदराबाद का स्कोर 14/0 है. अभिषेक 6 गेंदों में 11 और हेड 6 गेंदों में 1 रन बनाकर खेल रहे हैं. सीएसके को पहले विकेट की तलाश है.

SRH vs CSK LIVE: हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं. दोनों बल्लेबाजों से आज खासा उम्मीदें हैं.

SRH vs CSK LIVE: हैदराबाद की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोरा , अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.

SRH vs CSK LIVE: चेन्नई की प्लेइंग 11

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड , सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.

SRH vs CSK LIVE: सीएसके ने जीता टॉस

सीएसके ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पिच को देखकर ये फैसला किया है.

SRH vs CSK LIVE: खलील के बाहर होने से सीएसके को लगा है झटका

खलील अहमद चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. ऐसे में सीएसके का तेज गेंदबाजी विभाग कमजोर हो गया है. देखना दिलचस्प होगा कि सीएसके खलील की जगह किस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल करती है. हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है. हर्ष दुबे की जगह दिलशान मदुशंका को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.

SRH vs CSK LIVE: संजू सैमसन ने बनाए सबसे ज्यादा रन

आईपीएल 2026 में सीएसके के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 5 मैच में 46.25 की औसत के साथ 185 रन बनाए हैं. उन्होंने एक शतक भी जमाया था.

SRH vs CSK LIVE: ईशान किशन पर निगाहें

ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं. अब तक वह 5 मैच में 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. साथ ही वह हैदराबाद की कप्तानी भी कर रहे हैं. पैट कमिंस की जगह पर उन्हें कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया गया था.

SRH vs CSK LIVE: अंक तालिका में कहां हैं दोनों टीमें?

अंक तालिका में सनराइजर्स हैजराबाद 4 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है, जबकि सीएसके 4 अंकों के साथ आठवें नंबर पर है. जीतने वाली टीम को अंक तालिका में तगड़ा फायदा होगा. ऐसे में दोनों टीमें मुकाबला अपने नाम करना चाहेंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ