SRH vs CSK: IPL 2024 के 18वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 165 रन बनाए। SRH को दूसरी जीत के लिए 166 रनों की दरकार है।
नहीं चला रचिन का बल्ला
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत औसत रही। चौथे ओवर की पहली गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने रचिन रविंद्र को पवेलियन की राह दिखाई। रचिन ने 2 चौकों की मदद से 9 गेंदों पर 12 रन बनाए। इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े। 54 के स्कोर पर CSK का दूसरा विकेट गिरा। शाहबाज अहमद की गेंद पर अब्दुल समद ने रुतुराज का कैच लपका। रुतुराज ने 21 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली।
अर्धशतक से चूके शिवम दुबे
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर 65 रनों की पार्टनरशिप की। पैट कमिंस ने शिवम दुबे का विकेट चटकाकर इस साझेदारी को तोड़ा। दुबे अर्धशतक से चूक गए और उन्होंने 24 गेंदों पर 45 रन जड़े। दुबे के जाते ही रहाणे भी ज्यादा देर मैदान पर नहीं रहे। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर जयदेव उनादकट ने रहाणे का विकेट चटकाया। रहाणे ने 30 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली।
धोनी ने बनाया 1 रन
आखिरी ओवर में डेरिल मिचेल आउट हुए। उन्होंने 11 गेंदों पर 13 रन बनाए। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने आए। धोनी के आते ही पूरा मैदान खुशी से झूम उठा। रवींद्र जडेजा 23 गेंदों पर 31 रन और धोनी 2 गेंदों पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, पैट कमिंस, शाहबाज अहमद और जयदेव उनादकट को 1-1 सफलता मिली।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: सूर्यकुमार यादव वापसी के बावजूद नहीं खेलेंगे मैच! SKY को लेकर क्यों खड़ा हुआ नया सस्पेंस
ये भी पढ़ें: RR vs RCB Head To Head: राजस्थान और बेंगलुरु के बीच होती है कांटे की टक्कर, जानें कौन पड़ता है भारी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines