हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BCCI की इस नौकरी के लिए क्यों नहीं मिल रहा कोई उम्मीदवार? 18 महीने से तलाश जारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है. बीसीसीआई के लिए काम करना हर कोई चाहता है. लेकिन करीब 1.5 साल में एक पद के लिए बीसीसीआई को 3 दिग्गज मना कर चुके हैं.

विज्ञापन
Image Credit: X

BCCI: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों कई स्टार खिलाड़ी चोटिल चल रहे हैं. जसप्रीत बुमराह से लेकर हार्दिक पांड्या तक, ये खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं हैं. बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने से चिंता में है, क्योंकि खिलाड़ी सही समय पर फिट भी नहीं हो पा रहे हैं. चोटिल खिलाड़ियों की समस्या को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बेंगलुरु स्थित सेंट्रर ऑफ एक्सिलेंस भी गए थे, जहां पर उन्होंने वीवीएस लक्ष्मण से मुलाकात की थी.

18 महीने से एक पद खाली

सेंट्रर ऑफ एक्सिलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण हैं. देवजीत सैकिया समेत बीसीसीआई के अन्य बड़े अधिकारी सीओई पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने लक्ष्मण के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी. सबसे बड़ा सवाल ये था कि भारतीय खिलाड़ी इतना चोटिल क्यों हो रहे हैं. उनकी रिकवरी भी सही समय पर नहीं हो रही है. लक्ष्मण ने इन सवालों का जवाब भी दिया. लक्ष्मण ने बताया कि पिछले करीब 1.5 साल से CoE के स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन डिपार्टमेंट के हेड के लिए पर्मानेंट नियुक्ति नहीं हो पा रही है. बोर्ड लगातार इस पद को भरने का प्रयास कर रही है. लेकिन कोई भी उम्मीदवार इस पद के लिए अब तक नहीं मिला है.

3 दिग्गजों ने किया मना

साल 2025 में नितिन पटेल ने इस डिपार्टमेंट के हेड के पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद लक्ष्मण ने बताया कि एक्सपर्ट पैनल के साथ मिलकर वह इस पद के लिए उम्मीदवार ढूंढ रहे हैं. 3 उम्मीदवारों से बात हुई थी. टीम इंडिया के पूर्व फिजियो एंड्रू लीपस से भी इस पद के लिए बात हुई थी, लेकिन उन्होंने पारिवारिक वजहों से मना कर दिया. इसके अलावा एक ऑस्ट्रेलियाई कैंडिडेट के साथ भी बात पक्की हो गई. लेकिन उन्होंने बेंगलुरु शिफ्ट होने से मना कर दिया. न्यूजीलैंड रग्बी टीम से जुड़े एक अनुभवी स्पोर्ट्स साइंस प्रोफेशनल को भी इस पद के लिए चुना गया था. लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने भी मना कर दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CPL में दिखा गजब का रोमांच, 6 गेंदों पर 13 रन बना पाई एंटीगा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola