FIFA World Cup 2026 Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला गया. न्यूयॉर्क में आमने सामने हुईं थी. अर्जेंटीना की टीम ने साल फीफा विश्व कप 2022 फाइनल में फ्रांस को हराकर खिताब जीता था. वहीं, दूसरी ओर स्पेन ने इस विश्व कप में शानदार खेल दिखाया है. स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. स्पेन ने आखिरी विश्व कप साल 2010 में जीता था. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई. फीफा वर्ल्ड कप में आखिरी बार दोनों टीमें 60 साल पहले यानी साल 1966 में आमने-सामने हुईं थीं. तब अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था. लेकिन फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया और 60 साल पुराना बदला भी ले लिया.
पहला हाफ 0-0 के साथ समाप्त हुआ था
शुरुआत में स्पेन ने शानदार खेल दिखाया और गेंद काफी देर तक अपने पास रखी. हालांकि बाद में अर्जेंटीना ने गेंद अपने पास ली और खेल को आगे बढ़ाया. अर्जेंटीना के गोंजालो मोंटिएल ने फाउल भी दिया था. लेकिन स्पेन के खिलाड़ी इसका फायदा नहीं उठा सके.
इसके बाद अर्जेंटीना ने शानदार अटैक किया. लियोनल मेसी गेंद को लेकर आगे बढ़े और गोल दागने की कोशिश की लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सके. स्पेन ने शुरुआती 15 मिनट में दो तिहाई समय बॉल पर कब्जा जमाए रखा था. लेकिन स्पेन का कोई भी खिलाड़ी गोल दागने में कामयाब नहीं हो सका. ऐसे में पहला हाफ 0-0 पर समाप्त हुआ.
फेरान टोरेस ने दागा गोल
एक्स्ट्रा टाइम के हाफ टाइम में भी दोनों टीमें गोल दागने में नाकाम हो गईं. इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में स्पेन के स्टार खिलाड़ी फेरान टोरेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल दाग दिया. टोरेस ने बॉक्स के बीच से बाएं पैर से शॉट मारकर गोल दागा था. इसके बाद स्पेन के खिलाड़ियों ने अर्जेंटीना को मौका नहीं दिया और मुकाबले को अपने नाम कर ट्रॉफी पर भी कब्जा जमा लिया. स्पेन ने दूसरी बार फीफा विश्व कप पर कब्जा जमाया.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्ड्स में जैकब बेथेल-बेन डकेट का बड़ा कारनामा
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
59 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines