Spain Cricket Team: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद स्पेन ने क्रिकेट के मैदान पर भी नया इतिहास रच दिया है. फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर यह देश अब क्रिकेट की दुनिया में भी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. स्पेन की क्रिकेट टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे हासिल करना किसी भी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. इस मामले में स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.
स्पेन ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का 23 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल, स्पेन क्रिकेट टीम ने लगातार सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया के 23 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इतिहास रचा है. स्पेन की टीम ने गुरुवार को 2028 टी20 वर्ल्ड कप के यूरोप सब-रीजनल क्वालिफायर C में फिनलैंड को 8 विकेट से करारी मात दी. इस मुकाबले में फिनलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे स्पेन की टीम ने महज दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.
इस जीत के साथ ही स्पेन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 21वीं जीत दर्ज कर ली. यह 2026 में स्पेन का पहला टी20I मुकाबला था. टीम ने 2025 का अंत लगातार 20 जीत के साथ किया था और नए साल में भी जीत की लय को बरकरार रखते हुए ऑस्ट्रेलिया का लगातार 20 इंटरनेशनल मैच जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. स्पेन ने जीत का सिलसिला फरवरी 2023 में आइल ऑफ मैन के खिलाफ मुकाबले से किया था. इसके बाद टीम ने क्रोएशिया, चेक रिपब्लिक, ग्रीस, साइप्रस और फिनलैंड समेत कई यूरोपीय टीमों को हराया.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा लगातार मुकाबले जीतने वाली टीमें
- स्पेन – 21 मैच (साल 2023-26)
- ऑस्ट्रेलिया – 20 मैच (साल 2003)
- यूगांडा – 17 मैच (साल 2024-25)
- ऑस्ट्रेलिया – 16 मैच (साल 2000-01)
- ऑस्ट्रेलिया – 16 मैच (साल 2006-07)
रिकी पोंटिंग की ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बनाया था रिकॉर्ड
स्पेन ने 2003-04 में ऑस्ट्रेलिया के द्वारा बनाए गए लगातार 20 इंटरनेशनल जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने ये कारनामा रिकी पोंटिंग की कप्तानी में किया था. पोटिंग की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2003 वर्ल्ड कप जीतने से पहले लगातार 17 वनडे मुकाबले जीते थे. इसके बाद टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 3 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज कर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया था. लेकिन अब स्पेन ने लगातार 21 इंटरनेशनल मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है.
स्पेन क्रिकेट टीम इससे पहले भी टी20 इंटरनेशनल में अपनी मजबूत पकड़ साबित कर चुकी है. 2024 में ग्रीस को हराकर उसने टी20 इंटरनेशनल में लगातार 14 जीत दर्ज की थीं. 2019 में टी20 इंटरनेशनल का दर्जा मिलने के बाद से स्पेन ने लगातार शानदार किया है. इस दौरान टीम ने 50 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें उसे 41 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि सिर्फ 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, दूसरे दिन बल्लेबाजी करेंगे केएल राहुल, कोच ने चोट पर दिया अपडेट
1992 में ICC का सदस्य बना था स्पेन
गौरतलब है कि स्पेन को क्रिकेट में की दुनिया में पहचान हासिल करने में लंबा समय लगा है. स्पेन पहली बार 1992 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का एफिलिएट सदस्य बना था. इसके बाद 2017 में उसे एसोसिएट सदस्य का दर्जा मिला. हालांकि, स्पेन में क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना है. इस देश में साल 1809 में क्रिकेट मैच खेले जाने का रिकॉर्ड मिलता है. फुटबॉल के लिए मशहूर बार्सिलोना और मैड्रिड जैसे शहरों में 1980 के दशक तक क्रिकेट क्लब भी मौजूद थे.
स्पेन की क्रिकेट में हालिया सफलता के पीछे ICC के डेवलपमेंट प्रोग्राम की भी अहम भूमिका मानी जाती है. करीब दो दशकों से चल रहे इस प्रोग्राम के जरिए स्पेन में क्रिकेट को बढ़ावा दिया गया, जिसका असर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम के प्रदर्शन में साफ नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया को हराने वाली आयरलैंड को अफगानिस्तान ने धोया, 4-0 से ODI सीरीज में किया सूपड़ा साफ
संबंधित खबरें
IND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
23 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
26 mins agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
33 mins agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
2 hrs agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
2 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines