हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NZ vs SA: साउथ अफ्रीका को हारता देख अचानक फील्डिंग के लिए उतरा कोच, मैदान पर हुआ बड़ा 'अजूबा'

NZ vs SA: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रहे वनडे मैच में अचानक प्रोटियाज टीम के खिलाड़ी ने मैदान पर उतरकर फील्डिंग करने का फैसला किया।

विज्ञापन

NZ vs SA: पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के फील्डिंग कोच वांडिले ग्वावु (Wandile Gwavu) अचानक मैदान पर फील्डिंग करने उतर गए। क्रिकेट के मैदान पर ऐसी घटना आमतौर पर कम ही देखने को मिलती है।

अच्छी बल्लेबाजी के बाद भी हार गई साउथ अफ्रीका

दरअसल साउथ अफ्रीका ने इस मैच में 300 से ज्यादा रन बनाए थे। बावजूद इसके साउथ अफ्रीका को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि मैच के दौरान साउथ अफ्रीका को हारता देख फील्डिंग कोच वांडिले ग्वावु ने अचानक मैदान पर फील्डिंग करने का फैसला किया। दरअसल ट्राई सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने 13 खिलाड़ियों को ही अपने दल का हिस्सा बनाया था। टीम के बाकी खिलाड़ी अफ्रीका के आगामी मैच से पहले शामिल होंगे। खिलाड़ियों की कमी की वजह से कोच को फील्डिंग के लिए उतरना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद भी साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा। 35 साल के वांडिले ग्वावु ने साउथ अफ्रीका के लिए एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। उन्हें मई 2024 में व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए साउथ अफ्रीका का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया था।

जेपी डुमिनी भी कर चुके हैं फील्डिंग

ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी साउथ अफ्रीकी कोच ने बीच मैदान पर फील्डिंग करने का फैसला किया है। इससे पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी और कोच जेपी डुमिनी भी कोच रहते हुए बीच मैदान पर फील्डिंग करने के लिए उतरे थे। अक्टूबर 2024 में साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेला था। इसके मैच में बैटिंग कोच जेपी डुमिनी को बतौर सब्टिट्यूट फील्डर मैदान में उतरना पड़ा था। उन्होंने आखिरी ओवर में डाइव मारकर शानदार फील्डिंग का मुजायरा पेश किया था।

विज्ञापन

मैच का लेखा जोखा

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 304 रन बनाए थे। अफ्रीका की ओर से मैथ्यू ब्रीट्जके ने 150 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि उनकी पारी प्रोटियाज टीम के काम नहीं आ सकी। 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने आसानी के साथ मुकाबला 48.4 ओवर में ही अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन ने शानदार 133 रनों की पारी खेली, जबकि डेवन कॉन्वे ने भी 97 रन बनाए। वह शतक से चूक गए थे। न्यूजीलैंड ने ये मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola