South Africa vs Pakistan: हाल ही में साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज को 3-0 से जीतकर पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका की धरती पर इतिहास रच दिया। तीसरा मुकाबला जोहान्सिबर्ग में खेला गया। इस मैच के दौरान दो खास मंजर देखने को मिले। जिसके बाद स्क्रीन पर एक खास मैसेजे सामने आया। साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान स्टेडियम में एक कपल को बच्चा पैदा हुआ।
स्टेडियम में पैदा हुआ बच्चा
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेला गया ये मैच पिंक वनडे था। इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम पिंक जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी थी। दूसरी तरफ पूरा स्टेडियम पिंक-पिंक नजर आ रहा था। मैच के दौरान स्क्रीन पर एक मैसेज सामने आया, जिसपर दर्शकों को विश्वास नहीं हुआ था।
दरअसल मैच के दौरान एक कपल माता-पिता बना तो वहीं दूसरे कपल ने स्टेडियम में इंगेजमेंट कर ली। जब ये दोहरी खुशखबरी का मैसेज स्क्रीन पर सामने आया तो पूरा स्टेडियम झूम उठा और दोनों टीमों के खिलाड़ी भी ताली बजाने लगे। ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका की धरती पर पाकिस्तान ने रचा इतिहास, यह मुकाम हासिल करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
पाकिस्तान ने 36 रन से जीता मैच
बारिश से बाधित इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 308 रन बनाए थे। पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब ने 101 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा बाबर आजम 52 और मोहम्मद रिजवान ने 53 रन की पारी खेली थी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 42 ओवर में 271 रन पर ऑलआउट हो गई।
साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुफियान मुकीम ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका की धरती पर वनडे सीरीज 3-0 से जीतने वाली वर्ल्ड की पहली टीम बन गई है।
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका से भिड़ने के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, 22 साल के विस्फोटक बल्लेबाज की हुई एंट्री; सैंटनर बने कप्तान
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines