South Africa vs India 3rd T20I: भारतीय टी20 टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। अभी तक दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से एक मैच भारत और दूसरा मैच मेजबान साउथ अफ्रीका ने जीता है। अब सीरीज का तीसरा मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा। जिसमें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लगातार दो मैचों में फ्लॉप होने वाले खिलाड़ी को कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकते हैं, जबकि दो मैचों से टीम इंडिया के लिए डेब्यू का इंतजार कर रहे खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।
आवेश खान की होगी छुट्टी!
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए आवेश खान टीम इंडिया का हिस्सा हैं। वहीं पिछले दोनों मैचों की प्लेइंग में आवेश भारतीय टीम का हिस्सा थे। पहले मैच में आवेश का प्रदर्शन अच्छा रहा था और 2.5 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए थे। इसके अलावा दूसरे मैच में आवेश का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तब उन्होंने कोई विकेट नहीं चटकाया था। दूसरे मैच में आवेश ने गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 23 रन दिए थे, जबकि उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी थी। ऐसे में तीसरे मैच से आवेश की छुट्टी हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- संजू सैमसन ही नहीं इस खिलाड़ी की भी गौतम गंभीर ने बदली किस्मत, बना टीम इंडिया के लिए ‘मैच विनर’
विजयकुमार को मिल सकता है मौका
चार मैचों की टी20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाज विजयकुमार को भी टीम इंडिया के स्क्वाड में पहली बार चुना गया है। हालांकि अभी तक इस गेंदबाज को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब 13 नवंबर को होने वाले तीसरे टी20 मैच में आवेश खान की जगह विजयकुमार को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चुना जा सकता है।
आईपीएल में ये खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुका है। विजयकुमार ने आरसीबी के लिए 11 मैच खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए इस युवा खिलाड़ी ने 13 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 26 फर्स्ट क्लास मैचों में विजयकुमार ने 103 विकेट हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: पाकिस्तान की इस ट्रिक से भारत जीत सकता है बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, फिर टूटेगा गाबा का घमंड!
संबंधित खबरें
40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
33 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
1 hr agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
3 hrs agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
3 hrs agoLIVE: होप के बाद रडरफोर्ड ने भी जड़ी फिफ्टी, वेस्टइंडीज का स्कोर 150 के पार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines