South Africa vs India 3rd T20I: टीम इंडिया इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है। जिसमें साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। भारत की तरफ से इस मैच में तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 107 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं इस मैच में एक बार फिर से तीन खिलाड़ियों ने खराब प्रदर्शन करके फैंस को निराश किया।
इन 3 खिलाड़ियों ने किया निराश
सेंचुरियन में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और संजू सैमसन ने टीम इंडिया को अपने खराब प्रदर्शन से काफी निराश किया है। इस सीरीज के पहले मैच में संजू सैमसन के बल्ले से शानदार शतक देखने को मिला था। जिसके बाद अगले दो मैचों में संजू का फ्लॉप शो देखने को मिला। दूसरे मैच की तरह तीसरे मैच में भी संजू बिना खाता खोले आउट हुए। इस मैच में संजू दूसरी गेंद पर ही क्लीन बोल्ड हो गए थे।
हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर से खराब बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। इस मैच में हार्दिक ने 16 गेंदों का सामना करते हुए महज 18 रनों की पारी खेली। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस हार्दिक पांड्या की जमकर क्लास लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- SL vs NZ: श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पहले वनडे मैच में उड़ाया गर्दा, 23 साल बाद दोहराया ऐतिहासिक कारनामा
वहीं रिंकू सिंह का एक बार फिर फ्लॉप शो देखने को मिला है। फैंस को इस खिलाड़ी से काफी उम्मीदें रहती हैं लेकिन ये खिलाड़ी लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहा है। पिछली कई पारियों में रिंकू के बल्ले से एक भी अच्छी पारी देखने को नहीं मिली है। तीसरे टी20 मैच में रिंकू ने 13 गेंदों का सामना किया। इस दौरान ये खिलाड़ी महज 8 रन ही बना सका।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: तीसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा ने मचाया धमाल, 51 गेंदों में ठोका शतक
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines