---विज्ञापन---

खेल angle-right

SL vs NZ: श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पहले वनडे मैच में उड़ाया गर्दा, 23 साल बाद दोहराया ऐतिहासिक कारनामा

SL vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने धमाल मचा दिया। टीम के लिए अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने शानदार शतक ठोक दिया।

---खबर नीचे जारी है---

SL vs NZ: श्रीलंका और न्यूजीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने शानदार शतक लगाया। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

श्रीलंका को निकाला संकट से

श्रीलंका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने पारी को संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 206 रनों की पार्टनरशिप की। इस दौरान अविष्का ने 100 रन रन बनाए। वहीं, कुसल मेंडिस ने 143 रन बनाए। उस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने 23 साल पुराना कारनामा दोहरा दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

 

वनडे क्रिकेट में ये दूसरी बार हुआ है, जब न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के दो बल्लेबाजों ने शतक बनाया हो। इससे पहले 2001 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में श्रीलंका के लिए सनथ जयसूर्या (107) और महेला जयवर्धने (116) ने शतक बनाए थे। अब कुशल मेंडिस और अविष्का फर्नांडो ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

---खबर नीचे जारी है---

कुसल मेंडिस ने दिखाया दम

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी कुसल मेंडिस ने 143 रन की पारी खेली। इस दौरान वो श्रीलंकाई के लिए वनडे में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर कुमार संगकारा हैं। उन्होंन 2013 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 169 रनों की पारी खेली थी।

---खबर नीचे जारी है---

 


श्रीलंका के लिए वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर्स

---खबर नीचे जारी है---
169 कुमार संगकारा, 2013
143 कुसल मेंडिस, 2024
138 कुमार संगकारा, 2005
134 कुमार संगकारा, 2013

 

First published on: Nov 13, 2024 10:28 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola