South Africa vs India 1st T20: भारतीय टी20 टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे पर टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में धमाल मचाने वाले हैं। इससे पहले टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराया था। अब भारत इस सीरीज में साउथ अफ्रीका को उसके ही देश में हराना चाहेगा। सीरीज का पहला मैच 8 नवंबर को खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की तरफ से एक धाकड़ ऑलराउंडर अपना डेब्यू कर सकता है। इससे पहले ये धाकड़ ऑलराउंडर इमर्जिंग एशिया कप 2024 में धमाल मचाकर आ चुका है।
हार्दिक पांड्या को टक्कर देने आया ये खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली चार मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में रमनदीप सिंह को भी चुना गया है। इमर्जिंग एशिया कप 2024 में रमनदीप सिंह टीम इंडिया का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट में भी रमनदीप ने गेंद, बल्ले और फील्डिंग में कमाल का प्रदर्शन किया था। सेमीफाइनल मैच में रमनदीप ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के फ्लॉप हो जाने के बाद तहलका मचाया था। अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में रमनदीप ने 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। अब इस खिलाड़ी की टीम इंडिया में दूसरे धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से होने वाली है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 Auction: टूटेगा मिचेल स्टार्क का 24.75 करोड़ का रिकॉर्ड! इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है छप्पर फाड़ पैसा
अब कर सकते हैं डेब्यू
अब टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 के बाद साउथ अफ्रीका के साथ भिड़ने वाली है। आखिरी बार दोनों टीमों का सामना टी20 विश्व कप के फाइनल में हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मारकर खिताब को अपने नाम किया था। अब पहले मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव रमनदीप सिंह को डेब्यू करने का मौका दे सकते हैं।
टीम इंडिया का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान, यश दयाल।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ईशान किशन बनेंगे इस टीम के कप्तान! रातों-रात चमक जाएगी किस्मत
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines