T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद भारत ने 2007 के बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता था। वहीं, फाइनल मैच में मिली हार से साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी अभी भी उबर नहीं पाए हैं। हाल में ही साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो इस मैच को भूलने की कोशिश कर रहे हैं।
‘हम नहीं करना चाहते हैं याद’
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का रिजल्ट ऐसा आया था, जिसे हम देखना नहीं चाहते थे। मैंने उस मैच को भूलाने की कोशिश की है, लेकिन यह आसान नहीं है। हाल में ही एक शख्स ने मुझसे फाइनल मैच को लेकर बात की और मैंने उसे कहा कि अगर आप को बुरा लग रहा है तो आप को बताने की जरूरत नहीं है। हम भी उस मैच को याद नहीं रखना चाहते हैं। ‘
ये भी पढ़ें: यह सब दीदी के लिए! विनेश के गांव की छोरी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में रचा इतिहास, फाइनल में जापानी पहलवान को किया चित्त
ये भी पढ़ें: रिजवान को क्यों नहीं बनाने दिया गया दोहरा शतक? पाकिस्तान के उप-कप्तान ने बताई वजह
टी20 वर्ल्ड कप में किया था अच्छा प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 9 मैचों में 165 रन बनाए थे। फाइनल मैच में भी उन्होंने साउथ अफ्रीका को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया था। लेकिन उनके आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका की पारी बिखर गई थी। उन्होंने 21 गेंदों पर 31 रन बनाए थे।
एडेन मार्करम ने फाइनल मैच को लेकर कही ये थी ये बात
हाल में ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में मिली हार को लेकर एडेन मार्करम ने कहा था, ‘ मुझे इसे समय देने की जरूरत है। उस समय इस हार को भूल पाना हमारे लिए मुश्किल था। अब हमने खुद को संभाल लिया है। मैं लकी हूं कि मुझे कुछ समय क्रिकेट से दूर रहने का समय मिल गया। इससे मुझे काफी ज्यादा मदद मिली है। हर इंसान का खुद को संभालने का एक तरीका होता है। लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप उसे सोच कर परेशान न हो।’
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने तोड़ दिया ओलंपिक का रिकॉर्ड, अब देंगे एक और ‘खुशखबरी’
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
21 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
4 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines