South Africa vs Pakistan: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान के खिलाफ टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टी-20 सीरीज के लिए एडेन मार्करम को टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह पर हेनरिक क्लासेन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। इसके अलावा तबरेज शम्सी की भी टीम में वापसी हुई है।
इन खिलाड़ियों को नई मिली जगह
मार्करम के अलावा मार्को जानसेन, केशव महाराज और कगिसो रबाडा और ट्रिस्टन स्टब्स भी 10 से 14 दिसंबर के बीच पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से चूक जाएंगे। वहीं श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज 9 दिसंबर को समाप्त होने वाली है। ये खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों को टी-20 सीरीज में शामिल नहीं किया जाएगा।
क्लासेन पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी करने वाले हैं। वहीं पाकिस्तान ने भी अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान संभालेंगे।
इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए मैथ्यू ब्रीट्जके, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी की वापसी हुई है। ये खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में नजर आने वाले हैं।
पाकिस्तान सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम
हेनरिक क्लासेन (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, पैट्रिक क्रुगर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, नकाबा पीटर, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, एंडिले सिमलेन, रासी वैन डेर डुसेन।
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए पाकिस्तान की टी-20 टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान, विकेटकीपर), अबरार अहमद, बाबर आजम, हारिस रऊफ, जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मोकिम, तैय्यब ताहिर और उस्मान खान (विकेटकीपर)।
यह भी पढ़ें: फैन के आगे टिक नहीं सके क्रिस्टियानो रोनाल्डो, एक ही झटके में हो गया साढ़े 8 करोड़ रुपये का नुकसान
संबंधित खबरें
IND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
15 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
29 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
55 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines