India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 4 मैच की टी-20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने कई खिलाड़ियों को मौका दिया है तो कई खिलाड़ी बाहर हुए हैं। साउथ अफ्रीका टीम में कगिसो रबाडा को नहीं चुना गया है, जो हाल ही में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज बने हैं। टीम की कमान एडेन मार्करम संभालने के लिए तैयार हैं। उनके अलावा टीम में डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन को मौका दिया गया है। टी-2- सीरीज के लिए ये खिलाड़ी अफ्रीका के लिहाज से काफी अहम है। इन खिलाड़ियों ने ही भारत को टी-20 विश्व कप 2024 फाइनल में कड़ी टक्कर दी थी।
दो नए खिलाड़ियों को मिला मौका
भारत के खिलाफ होने वाली 4 मैच की टी-20 सीरीज के लिए अफ्रीका ने अपने दल में 2 नए खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिसमें ऑलराउंडर मिहलाली मोंगवाना और एंडिले सिमेलाने का नाम शामिल है, जिन्होंने हाल ही में खत्म हुई टी20 चैलेंज में यूएई में शानदार प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों के अलावा मार्को जान्सन और ग्रेलाड कोएट्जी को भी मौका दिया गया है। हालांकि बोर्ड ने कगिसो रबाडा को दल में नहीं चुना है। रबाडा ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज के दोनों ही मैच में 5 विकेट हॉल लिए हैं। पहले मैच में उन्होंने 9 विकेट झटके थे, जिसके बाद वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं।
भारतीय टीम की कमान सूर्या पर
भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के कंधे पर है। बोर्ड ने अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। आखिरी बार दोनों देश टी-20 विश्व कप 2024 फाइनल में भिड़े थे। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई थी। हालांकि भारत ने अंत में मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया था। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज 8 नवंबर से 15 नवंबर के बीच खेली जाएगी।
अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैश्य, आवेश खान और यश दयाल।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम
एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिल सिमलेन, लूथो सिपाम्ला, ट्रिस्टन स्टब्स।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऑक्शन में अंजान खिलाड़ियों की हो जाएगी चांदी, BCCI देने जा रहा बड़ी सौगात
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines