हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आगामी टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान, कप्तान की हुई वापसी

South Africa vs Sri Lanka: साउथ अफ्रीका ने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है। टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है।

विज्ञापन

South Africa vs Sri Lanka: बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज जीतने के बाद साउथ अफ्रीका घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए तैयार है। बोर्ड ने इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है। कप्तान टेम्बा बावुमा सीरीज में कप्तानी करते हुए दिखेंगे। वह चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं।

कप्तान की हुई वापसी

श्रीलंका के खिलाफ टेम्बा बावुमा की वापसी हुई है। वह कोहनी की चोट से उबर चुके हैं। बावुमा के अलावा 14 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे। उनकी जगह पर मार्को जानसन और गेराल्ड कोएत्जी को भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा हेड कोच शुकरी कॉनराड ने अपने बयान में माना कि हमने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल को देखते हुए सबसे मजबूत टीम चुनी है। उन्होंने कहा कि टेम्बा की वापसी के बाद टीम की कमान संभालना शानदार है। उनके नेतृत्व टीम के लिए जरूरी है। मैं बांग्लादेश सीरीज़ के दौरान टीम की कप्तानी करने के लिए एडेन को भी धन्यवाद देना चाहूंगा।

विज्ञापन

इस बार हमने 15 की जगह 14 खिलाड़ियों का दल तैयार किया है। क्योंकि टीम से बाहर रहकर खिलाड़ी प्रथम श्रेणी मैच खेल सके। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ चुने गए डेन पीट को टीम में जगह नहीं मिली है। टीम में केशव महाराज और सेनुरन मुथुसामी को मुख्य स्पिनर के तौर पर शामिल किया गया है।

दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच 27 नवंबर से डरबन में खेला जाएगा, जबकि 5 दिसंबर से दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला गेकेबरहा में खेला जाएगा।

विज्ञापन

बावुमा ने अफ्रीका के लिए आखिरी टेस्ट मैच अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उन्हें बांग्लादेश दौरे के लिए टेस्ट सीरीज में टीम में जगह नहीं मिली थी। लेकिन अब वह लगभग 3 महीने बाद टेस्ट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी जोरजी, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, डेन पैटरसन, कैगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन और काइल वेरिन।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन्हें मिला मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola