साउथ अफ्रीका ने रचा नया कीर्तिमान, 14 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर

Bangladesh vs South Africa: बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में प्रोटियाज के बल्लेबाजों ने बड़ा कीर्तिमान बना दिया। अफ्रीका ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

BAN vs SA (8)

Bangladesh vs South Africa: बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन प्रोटियाज टीम के बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला। पहली पारी में टीम के 3 बल्लेबाजों ने शतक जमाया। इसके अलावा टीम ने अपना ही 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने इस मैच में अपने देश के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने का कीर्तिमान रचा।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ने रचा नया कीर्तिमान

साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए। इससे पहले अफ्रीका के बल्लेबाजों ने अपने देश के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड साल 2010 में बनाया था। मैच की पहली पारी में अफ्रीका ने 17 छक्के जड़े। इससे पहले अफ्रीका ने टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के साल 2010 में लगाए थे, तब टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 छक्के जड़े थे।

विज्ञापन

टेस्ट मैच की एक पारी में साउथ अफ्रीका द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के

17 छक्के बनाम BAN, चटगांव, 2024*
15 छक्के बनाम WI, बैसेटेरे, 2010
12 छक्के बनाम AUS, केपटाउन, 2009
12 छक्के बनाम IND, सेंचुरियन, 2010

तीन बल्लेबाजों ने ठोका शतक

बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने 575/6 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। अफ्रीका की ओर से टोनी डी जोर्जी ने 269 गेंदों में 177 रन बनाए थे। जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 198 गेंदों में 177 रन बनाए। उनके अलावा वियान मल्डर ने 150 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली। तीनों बल्लेबाजों की मदद से साउथ अफ्रीका ने एशियाई सरजमीं पर टेस्ट में तीसरा सबसे बड़ा टोटल स्कोर भी खड़ा किया। अफ्रीका ने इससे पहले साल 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में ही 583/7 रन बनाए थे।

विज्ञापन

एशियाई सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका का बेस्ट स्कोर

84/9d बनाम PAK, अबू धाबी, 2010
583/7d बनाम BAN, चटगांव, 2008
576/6d बनाम BAN, चटगांव, 2024*
586/6d बनाम IND, नागपुर, 2010
540 बनाम IND, चेन्नई,  2008

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ