South Africa T20 WC Final: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार का हिसाब साउथ अफ्रीका ने चुकता कर लिया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात देते हुए खिताबी मुकाबले का टिकट कटा लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 134 रन लगाए। इसके जवाब में प्रोटियाज की टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 17.2 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका ने लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है।
साउथ अफ्रीका ने बनाई फाइनल में जगह
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तजमीन ब्रिट्स बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, इसके बाद लौरा वोल्वार्ट और एनेके बॉश ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 96 रन की दमदार साझेदारी निभाई। वोल्वार्ट 37 गेंदों में 42 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटीं।
अपनी इस पारी की दौरान साउथ अफ्रीका की बैटर ने तीन चौके और एक छक्का जमाया। हालांकि, दूसरे छोर से एनेके ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और 48 गेंदों पर 74 रन की विस्फोटक पारी खेली। एनेके ने अपनी इनिंग के दौरान 8 चौके और एक सिक्स जमाया और टीम को जीत दिलाकर लौटीं।
बेथ मूनी की पारी गई बेकार
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ग्रेस हैरिस फ्लॉप रहीं और सिर्फ 3 रन बनाकर चलती बनीं। वहीं, जॉर्जिया वेयरहम भी 9 गेंदों का सामना करने के बाद महज 5 रन ही बना सकीं। कप्तान ताहिला मैक्ग्रा और बेथ मूनी ने इसके बाद अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। मूनी ने 42 गेंदों पर 44 रन की दमदार पारी खेली, जबकि मैक्ग्रा ने 27 रन जड़े। अंतिम ओवरों में एलिसा पैरी ने 23 गेंदों पर 31 रन बनाए, तो लिचफील्ड ने 9 गेंदों पर नाबाद 16 रन जड़े, जिसके बूते ऑस्ट्रेलिया की टीम स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 134 रन लगाने में सफल रही।
लगातार दूसरी बार फाइनल में साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका ने लगातार दूसरी बार फाइनल में कदम रखा है। पिछले टी-20 विश्व कप में भी टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने टीम का चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर दिया था। वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से साउथ अफ्रीका की फाइनल में भिड़ंत होगी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
22 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
57 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines