हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंटरनेशनल मैच के दौरान रचाई शादी, बाद में विरोधी टीम के उड़ाए परखच्चे, कौन है ये खिलाड़ी?

Andre Nel: क्रिकेट के मैदान पर कई अजब घटनाएं देखनो को मिलती है। एक ऐसा ही वाक्या जब साल 2004 में साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेते हुए शादी रचाई थी।

विज्ञापन

Andre Nel: क्रिकेट के मैदान पर अजब गजब घटना देखनो को मिलती रहती है। इतिहास में कई ऐसी घटनाएं कैमरे में कैद हुई हैं, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। लेकिन साल 2004 में एक ऐसी घटना घटी, जिसे सुनने के बाद शायद आप यकीन नहीं करेंगे। दरअसल साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आंद्रे नेल (Andre Nel) ने मैच के दौरान ही शादी रचाई। इसके बाद इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफ्रीका को मैच भी जिताया।

मैच के दौरान शादी!

साल 2004 में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आंद्रे नेल को उम्मीद नहीं थी कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल किया जाएगा। इस वजह से उन्होंने अपनी शादी की तारीख तय कर ली थी। शादी की पूरी तैयारी भी हो चुकी थी। हालांकि इस दौरान उनका नाम टेस्ट टीम में आ गया। हालांकि जिस दिन टेस्ट मैच था उस दिन ही आंद्रे नेल की शादी की तारीख तय हो चुकी थी। फिर क्या था। आंद्रे नेल ने चालाकी भरा फैसला लिया और मैच के बीच में हेलिकॉप्टर से चर्च तक की उड़ान भरी और झटपट शादी करके अगले दिन वापस आ गए। इस मैच में आंद्रे नेल ने कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने ब्रायन लारा को भी आउट किया था।

कैसा रहा इस मैच में प्रदर्शन?

आंद्रे नेल ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की और अफ्रीका के लिए 32.5 ओवर में 78 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उन्होंने ब्रायन लारा के अलावा कई अहम विकेट चटकाए थे। वहीं दूसरी पारी में भी आंद्रे नेल ने 2 सफलता दर्ज की और 13 ओवर में 49 रन खर्च किए थे। अफ्रीका ने ये मुकाबला 189 रनों के बड़े अंतर से जीता था।

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

साउथ अफ्रीका के लिए आंद्रे नेल ने साल 2001 में डेब्यू किया था। अपने 7 साल के करियर में उन्हेंने 36 टेस्ट मैच में 123 विकेट झटके थे। इसके अलावा 79 वनडे मैच में उन्होंने 106 विकेट चटकाए थे। वहीं 2 टी-20 मैच में उन्होंने 2 विकेट झटके थे। अफ्रीका के लिए आखिरी मैच आंद्रे नेल ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2008 में खेला था।

ये भी पढ़ें:- Video: फाइनल में पाक खिलाड़ियों ने लहराया तिरंगा, ओलंपियाड का वीडियो वायरल

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola