साउथ अफ्रीका ने एशिया में रचा इतिहास, 10 साल का सूखा हुआ खत्म
Bangladesh vs South Africa: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज को 2-0 से अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

Bangladesh vs South Africa: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। सीरीज का पहला मैच भी साउथ अफ्रीका ने शानदार अंदाज में जीता था, जबकि दूसरा मैच भी अफ्रीका ने एक पारी से अपने नाम किया। इस मैच में अफ्रीका ने कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीतकर अफ्रीका ने अपने 10 साल के सूखे को खत्म कर दिया। प्रोटियाज टीम ने 10 साल बाद एशियाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज अपने नाम की है।
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने इस मैच में धमाल मचा दिया। पहली पारी में अफ्रीका की ओर से 3 बल्लेबाजों ने शतक जमा दिया। टोनी डि जोर्जी ने 269 गेंदों में 177 रन बनाए थे। इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 106 रन बनाए थे। वहीं मियान मल्डर ने भी 105 रनों की शानदार पारी खेली थी। अफ्रीका ने पहली पारी में 575/6 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। जिसके जवाब में बांग्लादेश 159 और दूसरी पारी में 143 रनों पर सिमट गई। अफ्रीका ने इस मैच को 273 रनों के बड़े मार्जिन से अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। अफ्रीका ने अपने टेस्ट इतिहास में सबसे बड़े मार्जिन से जीत हासिल की।
एक पारी और 273 रन VS बांग्लादेश, चटगांव, 2024*
एक पारी और 254 रन VS बांग्लादेश, ब्लोमफोंटेन, 2017
एक पारी और 229 रन VS श्रीलंका, केप टाउन, 2001
एक पारी और 220 रन VS वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2014
एक पारी और 219 रन VS जिम्बाब्वे, हरारे, 1999
SOUTH AFRICA WON A TEST SERIES IN ASIA AFTER 10 YEARS…!!!! 🏆
– WTC is getting closer & closer. pic.twitter.com/haKcVrR3XZ
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 31, 2024
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऑक्शन में अंजान खिलाड़ियों की हो जाएगी चांदी, BCCI देने जा रहा बड़ी सौगात
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: