South Africa vs Australia: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने जगह बनाई है। दोनों टीमों के बीच जून में खिताबी जंग होगी। साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश और पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताबी मुकाबले के लिए जगह बनाई है। हालांकि फाइनल से 2 महीने पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान चोटिल हो गए हैं।
साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा चोटिल हो गए हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक टेम्बा बावुमा को क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डे सीरीज डिविजन-1 के फाइनल में भाग लेना था, लेकिन अब चोटिल होने की वजह से वह इस मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्हें फाइनल मैच के लिए केपटाउन लॉयंस टीम से जुड़ना था। लेकिन कोहनी में चोट की वजह से वह इस मैच में भाग नहीं ले पाएंगे। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि बावुमा की चोट कितनी गंभीर है? लेकिन स्टार खिलाड़ी की चोट ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है।
अफ्रीका के लिए अहम हैं बावुमा
बावुमा ने अब तक अफ्रीका के लिए तीनों ही प्रारूप में प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अब तक खेले गए 63 टेस्ट मैच में 37.95 की औसत के साथ 3606 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 4 शतक और 24 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
इसके अलावा 48 वनडे मैच उन्होंने 43.97 की औसत के साथ 1847 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक के अलावा 7 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं 36 टी-20 मैच में उन्होंने 21. 61 की औसत के साथ 670 रन बनाए हैं। हालिया प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने खेले गए 2 टेस्ट मैच की 3 पारियों में 31, 40 और 106 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
25 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
45 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines