हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SA vs WI: सुपर ओवर नहीं, बॉल आउट के तहत आया मैच का नतीजा, साउथ अफ्रीका ने दर्ज की रोमांचक जीत

South Africa vs West Indies: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में मुकाबला खेला गया। बॉल आउट नियम के तहत साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया।

विज्ञापन

SA vs WI: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का दूसरा मैच 19 जुलाई को साउथ अफ्रीका चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच खेला गया था। मैच का नतीजा सुपर ओवर से नहीं बल्कि बॉल आउट नियम के तहत आया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी की थी, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने मैच ड्रॉ करा दिया था। फिर नियम के अनुसार अंपायरों ने मुकाबले का नतीजा निकालने के लिए बॉल आउट करने का फैसला किया, जिसमें अफ्रीका ने बाजी मार ली और वेस्टइंडीज को हरा दिया

वेस्टइंडीज ने बनाए थे 79 रन

बारिश की वजह से मुकाबला 11 ओवर का कर दिया गया था। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 11 ओवर में 79 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज को खराब शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज के रूप में क्रीस गेल ने 6 गेंदों में 2 रन बनाए। वहीं ड्वेन स्मिथ 11 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर लेडल सिमंस ने 21 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। चौथे नंबर पर कायरन पोलार्ड का खाता नहीं खुल सका। वह गोल्डन डक पर आउट हो गए।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ने स्कोर किया बराबर

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने स्कोर बराबर कर दिया। टीम की ओर से सारेल एर्वी ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 18 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जेपी डुमिनी ने 12 गेंदों में 25 रनों की अहम पारी खेली।

बॉल आउट के तहत आया नतीजा

बॉल आउट नियम के तहत साउथ अफ्रीका ने मुकाबला जीत लिया। बॉल आउट में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने 5 बार में से 2 बार गेंद को स्टंप पर हिट किया, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने एक बार भी स्टंप आउट नहीं किया। ऐसे में मुकाबला साउथ अफ्रीका अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola