Pakistan vs South Africa: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज और 3 मैचों की टी-20 सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 नवंबर को खेला गया. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी की और पाकिस्तान को धूल चटा दी. इस जीत के साथ ही अफ्रीका ने 3 मैचों की खेली जा रही सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया. साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी खेली.
पाकिस्तान ने बनाए थे 269 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने 3 गेंदों में 0 और सैम अयूब ने 66 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. इसके अलावा बाबर आजम ने 13 गेंदों में 11 रन बनाए. वहीं मोहम्मद रिजवान ने 4 गेंदों में 4 रन बनाए.
हालांकि, पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सलमान अली आगा ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 106 गेंदों में 69 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके अपने नाम किए. इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने भी लोअर मिडिल ऑर्डर में 59 गेंदों में 59 रन बनाए.
साउथ अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 10 ओवर में 46 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि कॉर्बिन बॉश ने 2 विकेट लिए. वहीं, नकबायोमजी पीटर ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.
ये भी पढ़ें- जूनियर्स संग मारपीट के आरोप लगने के बाद बांग्लादेश की कप्तान ने पेश की सफाई, कहा- आपसी रंजिश और गुस्सा…
साउथ अफ्रीका ने हासिल किया लक्ष्य
270 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी की और मुकाबला अपने नाम कर लिया. सलामी बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और क्विंटन डी कॉक ने पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी निभाई. प्रीटोरियस ने 46 रनों की पारी खेली, जबकि क्विंटन डी कॉक के बल्ले से शतक निकला. उन्होंने 119 गेंदों में 123 रन बनाए. वहीं, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे टोनी डी जोरजी ने 63 गेंदों में 76 रन बनाए. उन्होंने 9 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें: NZ vs WI: 24 चौके, 30 छक्के, आखिरी गेंद पर आया मैच का नतीजा, 3 रनों से हारी वेस्टइंडीज
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
30 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
50 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines