England Women vs South Africa Women: महिला वनडे विश्व कप 2025 में 29 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और मैच को अपने नाम कर लिया. साउथ अफ्रीका की ओर से लौरा वोल्वार्ड्ट ने शतकीय पारी खेली और इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया. अफ्रीका ने 125 रनों से मुकाबला जीतकर बाजी मार ली और फाइनल में अपनी जगह बना ली.
साउथ अफ्रीका ने बनाए थे 319 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सलामी बैटर्स ने कमाल कर दिया. सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट ने 143 गेंदों में 169 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 10 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा ताजमिन ब्रिट्स ने 65 गेंदों में 45 रन बनाए थे. दोनों ने मिलकर 116 रनों की पार्टनरशिप की थी. इसके अलावा एनके बॉश बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई थीं. वहीं सुने लुस 6 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुईं. लोअर मिडिल ऑर्डर में मारिजैन कप्प 33 गेंदों में 42 रन बनाकर पवेलियन लौटीं.
इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने 10 ओवर में 44 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा लॉरेन बेल ने भी 2 विकेट झटके थे.
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा कीर्तिमान, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंग्लैंड को मिली करारी हार
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टॉप-3 बैटर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं. सलामी बैटर एमी जोन्स , टैमी ब्यूमेंट, और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी हीथर नाइट बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं. इसके बाद नैट साइवर ब्रंट ने 76 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली. जबकि एलिस कैप्सी ने 71 गेंदों में 50 रन बनाए. 42.3 ओवर में साउथ अफ्रीका की पारी 194 रनों पर सिमट गई. इसी के साथ अफ्रीका ने फाइनल का टिकट कटा लिया.
साउथ अफ्रीका की ओर से मारिजन कप्प ने शानदार प्रदर्शन किया और पांच विकेट हॉल भी अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: कैनबरा के बाद दूसरे T20I में भी बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा मेलबर्न में मौसम का मिजाज
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
22 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
57 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines