India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को पहले दिन ही रौंद दिया. इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को बौना कहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था. अब साउथ अफ्रीका के बैटिंग कोच का रिएक्शन सोशल मीडिया पर सामने आया है.
सामने आया रिएक्शन
जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के कप्तान को बौना कहकर बॉडी शेमिंग की थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल भी मचा था. अब इस मामले पर साउथ अफ्रीका के बैटिंग कोच एशवेल प्रिंस की प्रतिक्रिया सामने आई. पहले दिन के बाद उन्होंने कहा कि “नहीं. कोई चर्चा नहीं होगी. यह पहली बार मेरे ध्यान में आया है. मुझे नहीं लगता कि जो हुआ है उससे कोई समस्या होगी.
उन्होंने आगे कहा कि सिराज अपने पहले स्पेल में ठीक से लय में नहीं चल पाए. हालांकि, दूसरे स्पेल में जब उन्होंने छोर बदला तो उन्होंने वापसी की और यह काफी अच्छा रहा. उन्होंने अपनी लय और लाइन पकड़ ली. लेकिन बुमराह लगातार रन बना रहे थे और स्पिनर भी काफी अच्छे थे. इसलिए मुझे लगता है कि कुछ अच्छी गेंदें थीं और कभी-कभी बल्लेबाज भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं. आप उनके बारे में ज़्यादा कुछ नहीं कर सकते. हमें कड़ी मेहनत करनी होगी. खेल में अभी लंबा रास्ता तय करना है. और उम्मीद है कि हम दूसरी पारी में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.
ये भी पढ़ें:- Roman Reigns और John Cena के फैंस के लिए आई बुरी खबर, WWE Survivor Series 2025 में नहीं दिखेगा जलवा!
13वें ओवर का है मामला
ये घटना 13वें ओवर के दौरान हुई, जब बुमराह टेम्बा बावुमा को गेंद करते हैं और फिर एलबीडब्ल्यू की अपील करते हैं. इस दौरान पंत और जसप्रीत बुमराह डीआरएस लेने के लिए बहस करते हैं. फिर बुमराह बावुमा को बौना कहते हैं. फिर इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है.
ये भी पढ़ें:- 4 भारतीय रेसलर जिनका WWE में अब वापसी कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!
159 रनों पर सिमटी साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका पहले दिन 159 रनों पर ही सिमट गई. टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट हॉल अपने नाम किया. उन्होंने 14 ओवर में 27 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया. उनके अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 सफलता मिली.
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
6 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
7 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
7 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
8 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
8 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
9 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
9 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
10 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines