हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंटरनेशनल क्रि‍केट में महज 20 रन, फ‍िर भी ये ख‍िलाड़ी बन गया नेशनल टीम का कोच

South Africa Cricket Team ने अपना बैटिंग कोच इमरान खान को बनाया है। इमरान खान साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में महज 20 रन ही बनाए हैं।

विज्ञापन
Imran Khan

South Africa Cricket Team का नया बल्लेबाजी कोच इमरान खान को बनाया गया है। इमरान खान साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी रहे हैं। हालांकि इमरान खान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में महज 20 रन ही बनाए हैं। साउथ अफ्रीका ने जबसे उन्हें टीम का बल्लेबाजी कोच बनाया है सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा छिड़ गई है।

कैसा रहा है इमरान खान का करिअर 

इमरान खान ने साउथ अफ्रीका के लिए वर्ष 2009 में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना एकमात्र इंटरनेशनल टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस मैच में इमरान खान ने 20 रन बनाए थे। हालांकि, इस मैच के बाद उन्हें कभी भी साउथ अफ्रीका के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। इमरान खान का डेब्यू मैच ही उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच भी बन गया।

क्यों बनाए गए टीम के कोच 

इमरान खान के करिअर पर नजर फेरने के बाद सवाल उठता है कि आखिर उन्हें टीम का बल्लेबाजी कोच क्यों बनाया गया? दरअसल इरमान खान पिछले 5 साल से घरेलू टीम डॉल्फिंस को कोचिंग दे रहे हैं। इमरान ने डॉल्फिंस को दो चार दिवसीय सीरीज का खिताब दिलाने के साथ ही एक संयुक्त वनडे कप और तीन सीएसए टी-20 चैलेंज कप के फाइनल में पहुंचाया है। उनके इसी अनुभव को देखते हुए उन्हें टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कोहनी से बहता रहा खून, फिर भी लक्ष्य ने नहीं छोड़ा मैदान

घरेलू क्रिकेट में दिखाया है दम 

इमरान खान ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं खेला हो, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 161 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 9367 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 20 शतक भी शामिल हैं। इसके अलावा इमरान ने 121 लिस्ट ए मैच और 51 टी20 मैच भी खेले हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पेर‍िस में हॉकी टीम का ओलंप‍िक मेडल पक्‍का!

कोच बनने के बाद क्या बोले इमरान 

इमरान खान ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का बैटिंग कोच चुने जाने के बाद कहा कि ‘मुझे डॉल्फिन्स में अपना कोचिंग करियर शुरू करने में बहुत अच्छा लगा जो कई सीजन से मेरा घर रहा है। ये एक कोच के रूप में मेरे रास्ते में एक रोमांचक कदम है। मैं सभी को याद करूंगा।’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: फेमस वेब सीर‍ीज में दम द‍िखा चुके एथलीट ने एक ही ओलंप‍िक में जीते 2 मेडल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola