South Africa T20 and ODI Squads: साउथ अफ्रीका ने अगस्त के अंत में शुरू होने वाली टी20 ट्राई सीरीज और सितंबर में नामीबिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इन दोनों सीरीज के साउथ अफ्रीका की टीम नामीबिया का दौरा करेगी. इस दौरे के लिए साउथ अफ्रीकी टीम में कई युवा और नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि कई अनुभवी खिलाड़ियों को इस टीम से बाहर रखा गया है. इसके साथ ही टीम की कप्तानी में भी बदलाव किया गया है.
नामीबिया दौरे के लिए 31 साल के ब्योर्न फोर्टुइन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. फोर्टुइन को पहली बार टीम का कप्तान बनाया गया है. बता दें कि, साउथ अफ्रीका की टीम सबसे पहले नामीबिया और जिम्बाब्वे के साथ 28 अगस्त से विंडहोक में टी20 ट्राई सीरीज खेलेगी. इसके बाद टीम मेजबान नामीबिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेगी.
मार्को यानसन के जुड़वां भाई को पहली बार मिला मौका
नामीबिया दौरे के लिए घोषित 15 सदस्यीय साउथ अफ्रीकी टीम में सबसे ज्यादा चर्चा डुआन यानसन के चयन की हो रही है. डुआन साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसन के जुड़वां भाई हैं. उन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है. 26 वर्षीय डुआन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने साउथ अफ्रीका की दोनों प्रमुख घरेलू व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम का बुलावा मिला. अब वह पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे.
इन खिलाड़ियों को भी पहली बार वनडे और टी20I का मौका
इसके अलावा, ऑलराउंडर ईथन बॉश इस स्क्वाड में शामिल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है. वहीं, कॉनर एस्टरहुइजन, जॉर्डन हरमन और नकोबानी मोकोएना को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है. जॉर्डन हरमन के साथ उनके भाई रुबिन हरमन भी टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में इस दौरे पर दोनों भाई के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी होंगी. वहीं, अनुभवी खिलाड़ियों में डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और क्वेना मफाका जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है.
नामीबिया दौरे के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड
ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), ईथन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, डुआन यानसेन, क्वेना मफाका, नकोबानी मोकोएना, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लूथो सिपाम्ला, जेसन स्मिथ और प्रेनेलन सुब्रायेन.
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया का पूर्व क्रिकेटर बना इस देश का कप्तान, 39 साल की उम्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी
टी20 ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|
| 28 अगस्त | नामीबिया vs दक्षिण अफ्रीका | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक |
| 29 अगस्त | दक्षिण अफ्रीका vs जिम्बाब्वे | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक |
| 31 अगस्त | नामीबिया vs जिम्बाब्वे | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक |
| 1 सितंबर | जिम्बाब्वे vs दक्षिण अफ्रीका | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक |
| 3 सितंबर | नामीबिया vs जिम्बाब्वे | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक |
| 4 सितंबर | नामीबिया vs दक्षिण अफ्रीका | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक |
| 6 सितंबर | फाइनल | नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक |
नोट :- सभी मुकाबले स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे.
नामीबिया के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 9 सितंबर, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
- दूसरा वनडे: 11 सितंबर, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
- तीसरा वनडे: 13 सितंबर, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
नोट :- तीनों वनडे मुकाबले स्थानीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे.
ये भी पढ़ें- AUS vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ इतिहास रचने उतरेंगे जोश हेजलवुड! 5 विकेट लेते ही हासिल करेंगे बड़ा मुकाम
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines