South Africa Playing 11 WTC Final: साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में ट्रिस्टन स्टब्स और वियान मुल्डर को भी अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है। रयान रिकेल्टन भी खिताबी मैच के लिए टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी को तेज गेंदबाजी की कमान सौंपी गई है। वहीं, मार्को यानसन भी उनका साथ निभाते हुए नजर आएंगे। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी केशव महाराज को सौंपी गई है।
साउथ अफ्रीका ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। ओपनिंग की जिम्मेदारी टेंबा बावुमा और एडम मार्करम के कंधों पर होगी। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर रयान रिकेल्टन को चुना गया है। मिडिल ऑर्डर में वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड बेडिंघम को जगह दी गई है। काइल वेरेने को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह दी गई है।
तीन मुख्य तेज गेंदबाजों को जगह
साउथ अफ्रीका ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए तीन तेज गेंदबाजों को प्लेइंग 11 में शामिल किया है। कगिसो रबाडा फास्ट बॉलिंग की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे, जबकि उनका साथ मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी देंगे। यानसन इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी केशव महाराज संभालते हुए दिखाई देंगे।
कौन रहा है किस पर भारी?
क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 101 मैच खेले गए हैं। इस दौरान 54 में जीत कंगारू टीम के हाथ लगी है। वहीं, 26 मैचों में मैदान प्रोटियाज टीम ने मारा है। यानी ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका पर पूरी तरह से हावी नजर आई है।
साउथ अफ्रीका प्लेइंग 11: टेंबा बावुमा, एडम मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेल, मार्को यानस, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
14 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines