India A vs South Africa A: भारत A और साउथ अफ्रीका A के बीच 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेली गई थी. पहला मुकाबला भारतीय टीम ने अपने नाम किया था, जबकि दूसरा मुकाबला 6 नवंबर से 9 नवंबर के बीच बीसीसीआई सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस बेंगलुरु में खेला गया था. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार खेल दिखाया और मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया.
भारत ने पहली पारी में हासिल की 34 रनों की बढ़त
भारत ने पहली पारी में 255 रन बनाए थे. टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका, केवल ध्रुव जुरेल को छोड़कर. उन्होंने 175 गेंदों में 132 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा दूसरा सबसे बड़ा स्कोर ऋषभ पंत ने बनाया. उन्होंने 20 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली थी.
पहली पारी में साउथ अफ्रीका 47.3 ओवर में ही 221 रनों पर सिमट गई थी. इस तरह भारत ने पहली पारी में 34 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. पहली पारी में साउथ अफ्रीका A की ओर से कप्तान मार्क्स एकरमैन ने 134 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा मुकाबला! पाक इस बड़े टूर्नामेंट से हो गया बाहर, टीम इंडिया ने किया क्वालीफाई
साउथ अफ्रीका को 417 रनों का मिला था लक्ष्य
दूसरी पारी में भारत ने 89.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 382 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. दूसरी पारी में भी भारत की ओर से ध्रुव जुरेल ने शतकीय पारी खेली और 170 गेंदों में नाबाद 127 रन बना दिए. उनके अलावा ऋषभ पंत ने भी 54 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली. इस तरह भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 417 रनों का लक्ष्य रखा.
लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने शानदार खेल दिखाया. टीम के सभी टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने रन बनाए. सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने 123 गेंदों में 91 रन बनाए, जबकि लेसेगो सेनोक्वाने ने 174 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली. इसके अलावा जुबैर हमजा ने 77 और टेम्बा बावुमा ने 59 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका ने 98 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 417 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ दो मैचों की खेली गई सीरीज 1-1 से बराबर हो गई.
ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा मुकाबला! पाक इस बड़े टूर्नामेंट से हो गया बाहर, टीम इंडिया ने किया क्वालीफाई
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines