South Africa 20 League: आईपीएल की तरह साउथ अफ्रीका में भी South Africa 20 League खेली जाती है। इस लीग में आईपीएल फ्रेंचाइजियों की टीमें ही खेलती हैं। वहीं अब साउथ अफ्रीका 20 लीग के नए सीजन से पहले खिलाड़ियों के रिटेन और रिलीज की प्रक्रिया चल रहा है। वहीं आईपीएल 2024 की विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के एक खिलाड़ी की साउथ अफ्रीका 20 लीग में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में एंट्री हुई है। जी हां हम बात कर रहे हैं अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज की।
प्रिटोरिया कैपिटल्स में हुई रहमानुल्लाह गुरबाज की एंट्री
साउथ अफ्रीका 20 लीग के तीसरे सीजन से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली चल रही है। इस बीच अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। गुरबाज आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे और इस दौरान उन्होंने कमाल का प्रदर्शन भी किया था।
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 10 खिलाड़ियों को किया रिलीज
तीसरे सीजन से पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अपने 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। जिसमें आदिल रशीद, फिल सॉल्ट जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। इतना ही नहीं नए सीजन से पहले टीम ने कुछ खिलाड़ियों को ट्रेड भी किया है। फिलहाल रिलीज और रिटेन का सिलसिला जारी है।
इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
इसके अलावा प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अपने 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, विल जेक्स, जेम्स नीशम, राइली रूसो, स्टीव स्टोल्क और काइल वेरेन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर का हुआ निधन, 55 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
ये भी पढ़ें:- ‘रोहित-विराट की जगह नए खिलाड़ियों को मौका..’ गौतम गंभीर की रणनीति पर पूर्व क्रिकेटर ने उठाया सवाल
संबंधित खबरें
20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 min ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
28 mins agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
51 mins agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
1 hr agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
3 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines