Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वह इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा। बीसीसीआई ने आईसीसी को बता दिया है कि टीम इंडिया अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। बोर्ड ने आईसीसी को बताया है कि उसे भारत सरकार ने टीम को पाकिस्तान न भेजने की सलाह दी है।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने ‘इंडिया टुडे’ से बात करते हुए कहा, ‘हमने मौखिक रूप से सूचित कर दिया है, लेकिन जल्द ही हम आईसीसी को एक ऑफिशियल मेल भेजकर सरकार के निर्देशों के बारे में बताएंगे कि हम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जा रहे हैं।’ जब इसको लेकर आईसीसी से संपर्क किया गया तो एक सूत्र ने कहा कि वे टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित होने के बाद खबर की पुष्टि करेंगे।
हम सभी देशों संग चर्चा कर रहे हैं- ICC
आईसीसी के एक सूत्र ने कहा, ‘शेड्यूल की पुष्टि नहीं हुई है। हम अभी भी चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम पर मेजबान और इसमें भाग लेने वाले देशों के साथ चर्चा और संवाद कर रहे हैं। एक बार पुष्टि हो जाने पर हम अपने सामान्य चैनलों के माध्यम से इसकी घोषणा करेंगे।’
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
हाइब्रिड मॉडल को लेकर क्या बोला PCB
इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को पूरी तरह खारिज कर दिया था, जिसमें दावा किया गया था कि वह चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने के लिए सहमत हो गया है। इस पर नकवी ने कहा था, ‘अगर भारत को पाकिस्तान की यात्रा करने में कोई समस्या है तो हमें सब कुछ लिखित में चाहिए। हम इसके बारे में भारतीय मीडिया में पढ़ रहे हैं, लेकिन हमारे पास कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। जहां तक बीसीसीआई का सवाल है, उन्होंने आईसीसी को जो कुछ भी बताया है, उसको लेकर हमें कोई जानकारी नहीं हैं।’
हमारी तैयारियां सही दिशा में चल रहीं- नकवी
नकवी ने कहा, ‘अभी तक हमने हाइब्रिड मॉडल के बारे में कुछ नहीं कहा है और न ही हम इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति और खेल को एक दूसरे से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हमारी तैयारियां सही दिशा में चल रही हैं और आगे भी इसी तरह जारी रहेंगी। अगर भारत हटने का फैसला करता है, तो हम अपनी सरकार से सलाह लेंगे और उसके अनुसार ही जवाब देंगे, क्योंकि हम अतीत में कई मौकों पर बीसीसीआई के साथ बहुत सौहार्दपूर्ण रहे हैं।’
यह भी पढ़ें: आगामी सीजन के लिए नीरज चोपड़ा का बड़ा फैसला, तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन को बनाया अपना कोच
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines