हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पाकिस्तान में फिसड्डी खिलाड़ी...', सौरव गांगुली ने सरेआम पाक खिलाड़ियों को लगाई लताड़, बयान से मची सनसनी

Sourav Ganguly: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लगातार खराब प्रदर्शन पर सौरव गांगुली का गुस्सा फूटा है। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर अपनी भड़ास निकाली है। दादा का बयान इस समय सुर्खियों में है।

विज्ञापन

Sourav Ganguly On Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों खराब दौर से गुजर रही है। टीम के लगभग सभी खिलाड़ियों की ओर से खराब प्रदर्शन देखा जा रहा है। हाल ही में शान मसूद की अगुवाई वाली पाकिस्तान टेस्ट टीम को घरेलू सरजमी पर बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज 0-2 से गंवानी पड़ी। इससे पहले टी-20 विश्व कप 2024 में भी पाक को यूएसए के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि पाक के खराब प्रदर्शन पर अब सौरव गांगुली ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने माना है कि मौजूदा पाक खिलाड़ियों में दम नहीं है। दादा का ये बयान क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पाक में प्रतिभा की कमी- गांगुली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लगातार खराब प्रदर्शन पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी। पीटीआई के मुताबिक दादा ने अपने बयान में कहा कि ‘मुझे पाकिस्तान में प्रतिभा की कमी नजर आती है। मुझे वो दिन याद है जब पाकिस्तान में जावेद मियांदाद, वसीम अकरम, वकार यूनुस जैसे खिलाड़ी रीढ़ की हड्डी हुआ करते थे। जीतने के लिए हर जेनरेशन को अच्छा प्रदर्शन करना होता है। खिलाड़ियों को तैयार करना होता है।’

दादा का मानना है कि पीसीबी को अच्छी गुणवत्ता वाले खिलाड़ियों को खोजने का समाधान निकालना चाहिए, जो उनके लिए मैच विनर के तौर पर उभरे। खेल जगत से जुड़े लोगों को इसपर ध्यान देना चाहिए। गांगुली ने पाकिस्तान को सलाह दी है। लेकिन पीसीबी उनकी बातों पर कितना अमल करती है। ये देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन

बोर्ड में चल रही राजनीति असली वजह!

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में आए दिन बड़े बदलाव होते हैं। 1 साल के अंतराल में ही पीसीबी के 2 चेयरमैन बदल चुके हैं। ऐसे में हर नया बोर्ड अध्यक्ष अपने हिसाब से टीम मैनेजमेंट को तैयार करता है। स्थिरता नाम की कोई चीज नहीं है। इसके अलावा टीम में खिलाड़ियों के फूट की भी खबरें आती रहती हैं। कहीं न कहीं खेलों में राजनीति भी पाक के खराब प्रदर्शन की वजह है।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: पहले मैच में सरफराज खान को मौका मिलना मुश्किल, बड़ी वजह आई सामने, देखें वीडियो

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola