रोहित शर्मा नहीं बनना चाहते थे टेस्ट टीम के कप्तान, फिर इस बड़ी वजह से बनी बात

Rohit Sharma: सौरव गांगुली ने खुलासा किया है कि रोहित शर्मा टेस्ट की कप्तानी नहीं संभालना चाहते थे। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

Rohit Sharma (17)

Rohit Sharma: विराट कोहली ने साल 2022 में टेस्ट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। उस समय के बीसीसीआई अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का कप्तान बनाने का फैसला किया। लेकिन रोहित टेस्ट में कप्तानी नहीं करना चाहते थे। लेकिन सौरव गांगुली की एक बात ने रोहित को कप्तानी संभालने के लिए मजबूर कर दिया। इस बात का खुलासा अब सौरव गांगुली ने किया है।

विज्ञापन

सौरव गांगुली ने किया बड़ा खुलासा

गांगुली हाल ही में रेवस्पोर्ट्ज का हिस्सा बने थे, जहां पर उन्होंने रोहित की कप्तानी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि रोहित इसलिए कप्तान नहीं बने क्योंकि वह अन्य प्रारूपों में कप्तानी कर रहे थे। इसलिए उनपर काफी बोझ था। मैं वर्कलोड पर ज्यादा यकीन नहीं रखता। भारत का कप्तान ही टेस्ट कप्तान रहेगा। मैंने रोहित से कहा था कि टेस्ट कप्तान बने बिना अपना करियर खत्म मत करो। उन्होंने जो हासिल किया उसे देखकर मुझे आश्चर्य नहीं हुआ।

विज्ञापन

फिलहाल टीम इंडिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को 4 मैच जीतने जरूरी हैं। इस लिहाज से ये सीरीज अग्नि परीक्षा से कम नहीं है।

इस सीरीज पर गांगुली ने भी बात की। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि रोहित शर्मा जल्द ही ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। क्योंकि टीम को इस समय लीडरशिप की जरूरत है। वह जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी चले जाएं। मैं उनकी जगह होता तो मैं पर्थ टेस्ट मैच खेल रहा होता। भारत को शुरुआत में ही उनके नेतृत्व की जरूरत है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा से खासा उम्मीदें

रोहित शर्मा फिलहाल खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उनके बल्ले से बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में रन नहीं निकले। आखिरी बार रोहित ने टी-20 विश्व कप 2024 में शानदार बल्लेबाजी की थी। हालिया प्रदर्शन हिटमैन का कमाल का नहीं रहा है। उन्होंने आखिरी 6 पारियों में 2,52,0,8,18 और11 रन बनाए हैं। ऐसे में रोहित से आगामी सीरीज में खासा उम्मीदें हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ