भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के ऑफिस में कूरियर आया, जिसमें सौरव समेत उनकी पत्नी डोना गांगुली और उनके स्टाफ को जान से मारने की बात कही गई है. इस लेटर के बाद गांगुली परिवार ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. इससे पहले भी दादा को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.
लेटर से मचा हड़कंप
पुलिस के मुताबिक CAB के दफ्तर में 2 लेटर भेजे गए. लिफाफा खोलने पर उसमें अंग्रेजी में 2 लेटर मिले थे, जिसमें सौरव गांगुली, उनकी पत्नी डोना और उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों को ‘खत्म करने’ की सीधी धमकी दी गई थी. इस पत्र में आक्रामक और हिंसक भाषा का उपयोग किया गया था. जिसके बाद हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस से इस बारे में संपर्क किया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गांगुली परिवार को 6 महीने से इस तरह के लेटर के जरिए जान से मारने की धमकी मिल रही थी. शुरुआत में परिवार ने इसे नजरअंदाज किया. किसी सिरफिरे फैन या निजी नाराजगी जताने वाले व्यक्ति की हरकत समझते हुए गांगुली परिवार ने इसे नजरअंदाज कर दिया.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया के 10 स्टार खिलाड़ी चोटिल
इन क्रिकेटरों को भी मिल चुकी है धमकी
मई 2007 में राहुल द्रविड़ को माओवादी संगठन ने धमकी भरा नोट भेजकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी. इसके अलावा वनडे विश्व कप 2011 जीतने के बाद एमएस धोनी को भी जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. इसके अलावा साल 2017 में सौरव गांगुली को मिदानपुर में एक क्रिकेट कार्यक्रम जाने से मना करते हुए जान मारने की धमकी दी गई थी.
2023-24 में गौतम गंभीर और मई 2025 में मोहम्मद शमी के अलावा दिसंबर 2025 में रिंकू सिंह को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.
ये भी पढ़ें: पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने जड़ दिया बैक टू बैक तीसरा पचासा
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines