Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है। इस मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मेन इन ब्लू फाइनल में अच्छा खेलते हैं तो वे रविवार को खिताब जीतेंगे।
सौरव गांगुली ने कही ये बात
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल से पहले टीम इंडिया पर भरोसा जताते हुए कहा कि अगर भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी, तो वह निश्चित रूप से जीत दर्ज करेगी। गांगुली ने खिलाड़ियों को फोकस बनाए रखने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि फाइनल मैच में आत्मविश्वास और धैर्य ही टीम को जीत दिला सकता है।
बदला लेना चाहेगी टीम इंडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इससे पहले 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल हो चुका है। इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।वहीं, मेन इन ब्लू 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल और 2021 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ब्लैककैप्स से हार का बदला लेना चाहेगी।
टीम इंडिया ने इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मैच में कीवी टीम को हराया था। ऐसे में टीम इंडिया एक बार फिर से उन्हें हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतना चाहेगी।
दोनों देशों की टीम
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ’रुरके, डेरिल मिशेल, नाथन स्मिथ, मार्क चैपमैन, जैकब डफी।
संबंधित खबरें
रवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 min agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
20 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
41 mins agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
44 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
59 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines